Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

महिला सहकारी समितियों को एनसीडीसी से 3,504 करोड़ रुपये की मदद

आंध्र प्रदेश को सबसे ज्यादा लाभ, महिला सहकारी समितियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

Published: 12:00pm, 01 Aug 2025

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए केंद्र सरकार ने महिला सहकारी समितियों को बीते तीन वर्षों में कुल 3,504.4 करोड़ रुपये की मदद दी है। यह जानकारी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दी।

अमित शाह ने बताया कि नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NCDC) ने वित्त वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान देशभर की महिला सहकारी समितियों को यह आर्थिक सहायता दी है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार:

2022-23 में महिलाओं को 1,437.24 करोड़ रुपये मिले,

2023-24 में 711.55 करोड़ रुपये,

और 2024-25 में 1,355.61 करोड़ रुपये वितरित किए गए।

इस राशि में से करीब 2.37 करोड़ रुपये खास तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर यानी आधारभूत ढांचे के विकास के लिए दिए गए।

किसे कितना मिला?

राज्यवार आंकड़ों में सबसे आगे आंध्र प्रदेश रहा, जिसे कुल 3,185.24 करोड़ रुपये की सहायता मिली। इसके बाद तेलंगाना को 295.11 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र को 20.25 करोड़ रुपये मिले।

इसके अलावा तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों को भी कुछ हद तक सहायता मिली है।

इस पहल का मकसद महिला सहकारी समितियों को मजबूत बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post