Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

NCCF ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया

महासंघ ने यह भी रेखांकित किया कि सहकारी संस्थाएं पारदर्शिता, नैतिक कार्यप्रणाली और आवश्यक वस्तुओं की उचित दामों पर उपलब्धता सुनिश्चित कर उपभोक्ता हितों की रक्षा में अहम भूमिका निभाती हैं

Published: 14:56pm, 26 Dec 2025

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जागरूक और सशक्त उपभोक्ताओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। उपभोक्ता कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) ने कहा कि उचित मूल्य, सुनिश्चित गुणवत्ता और उपभोक्ताओं का विश्वास उसके कार्यों का मूल आधार हैं।

NCCF ने यह भी रेखांकित किया कि सहकारी संस्थाएं पारदर्शिता, नैतिक कार्यप्रणाली और आवश्यक वस्तुओं की उचित दामों पर उपलब्धता सुनिश्चित कर उपभोक्ता हितों की रक्षा में अहम भूमिका निभाती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सशक्त उपभोक्ता न केवल बाजार को मजबूत बनाते हैं, बल्कि पूरी आपूर्ति श्रृंखला में जवाबदेही को भी बढ़ावा देते हैं। NCCF उपभोक्ता-प्रथम दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हुए सहकारी सिद्धांतों को समावेशी और सतत आर्थिक विकास के व्यापक लक्ष्य से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Diksha

Recent Post