Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

NAFED चेयरमैन जेठाभाई भरवाड ने गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

वे इस समय नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) के चेयरमैन हैं

Published: 14:56pm, 26 Dec 2025

नाफेड के अध्यक्ष जेठाभाई भरवाड ने गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सहकारी क्षेत्र में उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, इसलिए वे यह पद छोड़ रहे हैं।

उन्होंने गुरुवार को गांधीनगर में विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के सरकारी आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा। अध्यक्ष ने इसे स्वीकार कर लिया है। अब जल्द ही नए उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

75 वर्षीय जेठाभाई भरवाड, जिन्हें जेठाभाई अहीर भी कहा जाता है, बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वे पंचमहल जिले की शेरा सीट से छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे अब अपना ज्यादा समय सहकारी संस्थाओं के काम पर देना चाहते हैं।

वे इस समय नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) के चेयरमैन हैं। यह संस्था किसानों के हित में कृषि उत्पादों के विपणन का काम करती है। इस भूमिका में बढ़ते काम के कारण उन्होंने विधानसभा का संवैधानिक पद छोड़ने का फैसला लिया।

इस्तीफा देते समय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और संगठन महासचिव रत्नाकर भी मौजूद थे।

Diksha

Recent Post