Trending News

 भारत और EU के बीच ट्रेड डील पर हुआ ऐतिहासिक समझौता, इंडिया एनर्जी वीक 2026 को संबोधित करते पीएम मोदी ने की फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा, कहा- यह मदर ऑफ ऑल डील्स         वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा, 19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान         दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंद, पी. नारायणन, एन. राजम और केटी थॉमस को पद्म विभूषण, अल्का याग्निक, शिबू सोरेन, उदय कोटक और विजय अमृतराज सहित 13 लोगों को पद्म भूषण सम्मान         दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्म और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री, 45 गुमनाम नायकों सहित 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान          इफको ने बोर्ड के दो डायरेक्टर राकेश कपूर और बिरिंदर सिंह को दिया 2-2 साल का एक्सटेंशन, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईटी डायरेक्टर एके गुप्ता को नहीं मिला एक्सटेंशन         भोपाल में स्थापित होगी MP की पहली सहकारी क्षेत्र की अत्याधुनिक केन्द्रीय राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला, आम उपभोक्ता भी करा सकेंगे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच        

मुतुस्वामी के शतक और येनसन के 93 रन से द. अफ्रीका की पकड़ मजबूत

क्षिण अफ्रीका ने पहली पारी छह विकेट पर 247 से दूसरे दिन सुबह आगे शुरू की और 242 रन जोड़ कर बाकी के विकेट गंवाए। येनसन को भारत के सबसे कामयाब बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव (4/115 ) न बोल्ड किया जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (2/75), मोहम्मद सिराज(2/106) और रवींद्र जडेजा(2/94) ने मिलकर बाकी के छह विकेट बांटे

Published: 09:00am, 24 Nov 2025

सेनुरन मुतुसामी के पहले टेस्ट शतक और मार्को येनसन  के मात्र 91 गेंदों पर सात छक्कों और  छह चौकों की मदद से से 93 रन बना आखिरी बल्लेबाज के रूप आउट होने से पहले  आठवें विकेट की 97 रन की तथा काइल वेरेनी (45 रन, 122 गेंद,5 चौके) के साथ सातवे विकेट की 88रन की भागीदारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में  भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट की पहली पारी में 489 रन का पहाड़ का स्कोर सीरीज पर अपना कब्जा लगभग पक्का कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी छह विकेट पर 247 से दूसरे दिन सुबह आगे शुरू की और 242 रन जोड़ कर बाकी के विकेट गंवाए। येनसन को भारत के सबसे कामयाब बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव (4/115 ) न बोल्ड किया जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (2/75), मोहम्मद सिराज(2/106) और रवींद्र जडेजा(2/94) ने मिलकर बाकी के छह विकेट बांटे।

भारत ने रविवारको तीसरे दिन का खेल बंद तक अपनी पहली पारी मशं बिना क्षतित 9 रनबनाए । तब यशस्वी जायसवाल  23 गेंद खेल कर एक चौके की मदद से सात और केएल राहुल  14 गेंद खेल कर दो रन बनाकर क्रीज पर थे।   मेहमान दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज का कोलकाता में पहला बेहद रोचक व संघर्षपूर्ण पहला टेस्ट मात्र 30 रन से जीत कर 1-0 से आगे है।  भारत में अभी तक कोई भी टीम पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की तरह 489 रन का स्कोर बना कर अभी तक कोई भी टेस्ट नहीं हारी है। सच तो यह है कि दक्षिण अफ्रीका ने भारत को एक बरस के भीतर दूसरी टेस्ट सीरीज गंवाने की ओर धकेल दिया है। येनसन ने मुतुसामी के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा अगले ओवर में दो छक्के जड़े दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 428 रन बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीका ने सुबह छह विकेट 247 रन से आगे खेलना शुरू कर चायकाल तक अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 428 रन बनाए थे। तब मुतुसामी 203 गेंद खेल दो छक्कों और10 चौकों की 107 और येनसन 57 गेंइ खेल कर चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 51 रन बनाकर क्रीज पर थे।  सेनुरन मुतुसामी ने  21 वां टेस्ट खेल पारी के 134 वे और मोहम्मद सिराज के 24 वे ओवर की  पहली गेंद को ड्राइव कर दो रन दौड़ कर अपना पहला टेस्ट शतक गेद खेल कर दो छक्को और  चौकों की मदद से पूरा किया। मुतुसामी (109 रन, 206 गेंद, दो छक्के। 10 चौके)लंच के बाद मोहम्मद सिराज के बाउंसर को हुक करने की कोशिश में फाइन लेग पर यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे और दक्षिण अफ्रीका ने  आठवा विकेट 431 पर खोया ।

YuvaSahakar Desk

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x