Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

लोकसभा में उत्तर प्रदेश के सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार की पहल पर बोले मुरलीधर मोहोल

उन्होंने बताया कि BBSSL, राज्य कृषि विभाग के साथ समन्वय में किसानों को सीधे मूंगफली, गेहूँ, मसूर और चने जैसी फसलों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है

Published: 11:57am, 04 Dec 2025

लोकसभा में मंगलवार को हुई चर्चा के दौरान केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने उत्तर प्रदेश में सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी दी।

अलीगढ़ के सांसद श्री सतीश कुमार गौतम के BBSSL से जुड़े प्रश्न का उत्तर देते हुए मुरलीधर मोहोल ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 4,200 से अधिक सहकारी समितियाँ अब BBSSL की सदस्य हैं। ये समितियाँ ‘भारत बीज’ ब्रांड के तहत उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन और वितरण कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि BBSSL, राज्य कृषि विभाग के साथ समन्वय में किसानों को सीधे मूंगफली, गेहूँ, मसूर और चने जैसी फसलों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर BBSSL का विस्तार भी तेजी से हो रहा है। वर्तमान में इसके 33,750 सदस्य सहकारी संस्थाएँ देशभर के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत हैं, और अब तक लगभग 154 करोड़ रुपये मूल्य के बीजों की बिक्री हो चुकी है।

भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मोहोल ने कहा कि BBSSL का लक्ष्य 2035 तक विश्व के शीर्ष पाँच बीज उत्पादकों में शामिल होना है। इसके साथ ही संस्था लगभग 25,000 करोड़ रुपये के वार्षिक कारोबार का लक्ष्य निर्धारित कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाना, ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देना और कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है।

Diksha

Recent Post