Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान IRMA-TSU और ओडिशा राज्य औषधि पौधा बोर्ड के बीच MoU पर हस्ताक्षर

इस समझौते के तहत IRMA–TSU ओडिशा में औषधीय पौधों पर आधारित विविध उत्पादों के व्यवसायीकरण, मूल्य संवर्धन तथा संपूर्ण ढांचा विकसित करने की दिशा में कार्य करेगा

Published: 16:23pm, 25 Nov 2025

भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन बैम्बू एंड मेडिसिनल प्लांट्स 2025 के दौरान IRMA, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय और राज्य औषधि पौध बोर्ड (SMPB), वन एवं पर्यावरण विभाग, ओडिशा सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

MoU पर हस्ताक्षर गणेश राम सिंह खुंटिया, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री-वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं कर्मचारी राज्य बीमा, ओडिशा सरकार की उपस्थिति में संपन्न हुए।

इस समझौते के तहत IRMA–TSU ओडिशा में औषधीय पौधों पर आधारित विविध उत्पादों के व्यवसायीकरण, मूल्य संवर्धन तथा संपूर्ण ढांचा विकसित करने की दिशा में कार्य करेगा। सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में उत्पाद नवाचार, मानकीकरण, ब्रांडिंग, बाजार विकास तथा औषधीय पौध-आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना शामिल हैं।

MoU पर IRMA–त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. शाश्वत नारायण विश्वाश और SMPB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिक वी., IFS ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।

Diksha

Recent Post