Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

ACE और इंडियन बैंक के बीच साइन हुआ MoU, किसानों होगा ये लाभ

ACE और इंडियन बैंक के बीच हुए इस समझौते के बाद ACE के उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उपकरणों के लिये ऋण सुविधा देशभर में इंडियन बैंक की सभी शाखाओं के माध्यम से उपलब्ध होगी.

इंडियन बैंक और ACE लिमिटेड के बीच साइन हुआ MoU


Published: 15:08pm, 21 Jan 2025

भारत के मटीरियल हैंडलिंग और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में एक प्रमुख कंपनी एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (ACE) और इंडियन बैंक (Indian Bank) के बीच बड़ा MOU साइन हुआ है. इसका देश के अन्नदाता किसानों (Farmers) को लाभ होगा. ये MOU किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

ACE के साथ हुए इस MOU के तहत  इंडियन बैंक मिनिमम डॉक्यूमेंटेशन (KYC और भूमि आधारित ऋण), कम ब्याज दर और तेजी से ऋण स्वीकृति जैसी सुविधाएं डिजिटल तथा सामान्य दोनो माध्यम से प्रदान करेगा. यह समझौता किसानों और अन्य ग्राहकों को ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरणों की खरीद के लिए आसान ऋण सुविधा प्रदान करने पर केंद्रित है.

ACE और इंडियन बैंक के बीच हुए इस समझौते के बाद ACE के उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उपकरणों के लिये ऋण सुविधा देशभर में इंडियन बैंक की सभी शाखाओं के माध्यम से उपलब्ध होगी. इस अवसर पर ACE लिमिटेड के सी.जी.एम. रवींद्र सिंह खनेजा और रिटेल विभाग के अंजनी ओझा ने कंपनी के उत्पादों की जानकारी दी.

वहीं, इंडियन बैंक के सी.जी.एम. सुधीर कुमार गुप्ता ने बैंक की विशेष ऋण योजनाओं और उनके लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा की. इस समझौते के माध्यम से भारतीय किसान अब ACE के ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरणों को इंडियन बैंक की विशेष ऋण योजनाओं के तहत आसानी से प्राप्त कर सकेंगे.

YuvaSahakar Desk

Recent Post