Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

मदर डेयरी का दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स हुए सस्ते, 22 सितंबर से लागू होंगे नए दाम

मदर डेयरी ने स्पष्ट किया है कि पॉली पैक दूध (जैसे फुल क्रीम, टोंड मिल्क, गाय का दूध आदि) पर पहले से जीएसटी नहीं लगता था। इसलिए इनके दाम में कोई बदलाव नहीं होगा।

Published: 11:12am, 17 Sep 2025

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। मदर डेयरी ने मंगलवार को घोषणा की कि वह जीएसटी में 100% कटौती का लाभ ग्राहकों को देगी। कंपनी के मुताबिक, 22 सितंबर से दूध और अन्य डेयरी उत्पादों के दाम घट जाएंगे।

किन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा फायदा

  • UHT दूध (टेट्रा पैक) – पहले 5% जीएसटी लगता था, अब यह पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसके चलते MRP कम हो जाएगा।
  • पनीर, घी, बटर, चीज, मिल्कशेक और आइसक्रीम – इन पर पहले 12-18% तक जीएसटी लगता था, जो अब घटाकर सिर्फ 5% कर दिया गया है।
  • सफल ब्रांड के फूड प्रोडक्ट्स – फ्रोजन स्नैक्स, जैम, अचार, नारियल पानी और टमाटर प्यूरी पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

पाउच मिल्क के दाम में कोई बदलाव नहीं
मदर डेयरी ने स्पष्ट किया है कि पॉली पैक दूध (जैसे फुल क्रीम, टोंड मिल्क, गाय का दूध आदि) पर पहले से जीएसटी नहीं लगता था। इसलिए इनके दाम में कोई बदलाव नहीं होगा।

हाल ही में जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद रोजमर्रा की जरूरत के कई सामानों पर टैक्स रेट घटाकर 5% कर दिया गया था। इसी फैसले के बाद मदर डेयरी ने अपने ग्राहकों को राहत देने का यह निर्णय लिया है।

Diksha

Recent Post