Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

मीनेश शाह का एनडीडीबी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल बढ़ाया गया

यह निर्णय राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड अधिनियम, 1987 के प्रावधानों के तहत लिया गया है

Published: 12:25pm, 05 Jan 2026

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अध्यक्ष पद से संबंधित एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार वर्तमान में एनडीडीबी के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत मीनेश शाह इस पद पर बने रहेंगे।

मीनेश शाह वर्तमान में एनडीडीबी के प्रबंध निदेशक भी हैं। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि वह पदभार ग्रहण करने की तिथि से अध्यक्ष बने रहेंगे और 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर बने रहेंगे।

यह निर्णय राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड अधिनियम, 1987 के प्रावधानों के तहत लिया गया है। इसे औपचारिक रूप देने के लिए सरकार ने 15 मई 2025 को जारी की गई पूर्व अधिसूचना में संशोधन किया है।

Diksha

Recent Post