Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

हिमाचल सरकार की दूध पर MSP योजना से पशुपालकों की आय में वृद्धि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू किए जाने का सकारात्मक असर दिखने लगा है। पहले ही दिन 38 हजार से अधिक पशुपालकों को इसका लाभ मिला है।

Published: 09:00am, 20 Jun 2025

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कुछ सप्ताह पूर्व घोषित की गई दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नीति का प्रभाव अब ज़मीन पर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुरू की गई इस पहल के पहले ही दिन प्रदेश के लगभग 38,400 पशुपालकों को इसका सीधा लाभ मिला है।

सरकार द्वारा अब हर दिन लगभग 2.25 लाख लीटर गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर के MSP पर खरीदा जा रहा है। इसके अतिरिक्त 1,482 पशुपालकों से करीब 7,800 लीटर भैंस का दूध 61 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है।

गुणवत्ता आधारित खरीद को प्राथमिकता

भैंस के दूध की खरीद गुणवत्ता के आधार पर की जा रही है ताकि पशुपालक शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाला दूध उपलब्ध कराएं। इससे न केवल पशुओं की देखभाल बेहतर होगी बल्कि आमदनी में भी इज़ाफा होगा।

मोबाइल वेटरनरी यूनिट से गांव-गांव इलाज

प्रदेश भर में पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट भी सक्रिय कर दी गई हैं। ये यूनिट दूर-दराज के गांवों में जाकर समय पर पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रही हैं, जिससे पशुपालकों को अब इलाज के लिए शहरों की ओर नहीं भागना पड़ता।

गांवों की अर्थव्यवस्था को नई ताकत

राज्य सरकार का मानना है कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। छोटे पशुपालकों को अब स्थिर और भरोसेमंद आय का जरिया मिला है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि सरकार का अगला लक्ष्य अधिक से अधिक पशुपालकों को इस योजना से जोड़ना है ताकि गांवों की अर्थव्यवस्था और सशक्त हो सके।

YuvaSahakar Desk

Recent Post