Trending News

 भारत और EU के बीच ट्रेड डील पर हुआ ऐतिहासिक समझौता, इंडिया एनर्जी वीक 2026 को संबोधित करते पीएम मोदी ने की फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा, कहा- यह मदर ऑफ ऑल डील्स         वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा, 19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान         दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंद, पी. नारायणन, एन. राजम और केटी थॉमस को पद्म विभूषण, अल्का याग्निक, शिबू सोरेन, उदय कोटक और विजय अमृतराज सहित 13 लोगों को पद्म भूषण सम्मान         दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्म और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री, 45 गुमनाम नायकों सहित 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान          इफको ने बोर्ड के दो डायरेक्टर राकेश कपूर और बिरिंदर सिंह को दिया 2-2 साल का एक्सटेंशन, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईटी डायरेक्टर एके गुप्ता को नहीं मिला एक्सटेंशन         भोपाल में स्थापित होगी MP की पहली सहकारी क्षेत्र की अत्याधुनिक केन्द्रीय राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला, आम उपभोक्ता भी करा सकेंगे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच        

महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, मछली पालन को मिला कृषि का दर्जा

मछली पालकों को अब कृषि दरों पर बिजली, किसान क्रेडिट कार्ड, और रियायती दरों पर ऋण और बीमा कवरेज की सुविधा मिलेगी।

पहले मछली पालक कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे, लेकिन अब उन्हें किसानों के समान अधिकार और लाभ मिलेंगे।


Published: 13:06pm, 25 Apr 2025

महाराष्ट्र सरकार ने मछली पालन क्षेत्र को कृषि का दर्जा देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इससे राज्य के लगभग 4.83 लाख मछुआरों और मछली पालन से जुड़े लोगों को किसानों जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। इस निर्णय का उद्देश्य मछली पालन को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

राज्य के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने इस फैसले को ‘ऐतिहासिक और क्रांतिकारी’ बताया। उन्होंने कहा कि मछली पालन में भी पारंपरिक कृषि जैसी ही उत्पादन और आय की क्षमता है। अब तक कृषि का दर्जा न होने के कारण मछुआरे बिजली, पानी, बीमा और सब्सिडी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे।

अब मछुआरों को बिजली सब्सिडी, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि दर पर ऋण, बीमा कवरेज और उपकरणों पर सब्सिडी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। किसानों की तरह ही मछली पालकों को मछली बीज, चारा, पैडल-व्हील एरेटर और एयर पंप खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी।

इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा या अत्यधिक बारिश की स्थिति में उन्हें किसानों की तरह राहत पैकेज मिलेगा। बीमा योजनाओं के तहत उन्हें मछली बीज या उत्पादन में हुए नुकसान की भरपाई मिल सकेगी।

सरकार के इस फैसले से न केवल तटीय इलाकों बल्कि अंतर्देशीय क्षेत्रों में भी मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी।

मंत्री राणे ने बताया कि मछली पालन से विदेशी मुद्रा आय होती है और यह देश को प्रोटीन युक्त खाद्य आपूर्ति में भी सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि मत्स्य विकास परियोजनाओं, प्रोसेसिंग यूनिट्स और संबंधित कारखानों को भी कृषि दरों पर बिजली और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

इस निर्णय से महाराष्ट्र में मछली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और मछुआरों को एक नई पहचान और सम्मान मिलेगा। सरकार को उम्मीद है कि इससे मछली पालन क्षेत्र में बड़े स्तर पर आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन आएगा।

YuvaSahakar Desk

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x