Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

महागणपति मल्टिस्टेट क्रेडिट सोसायटी बनेगी सहकारी बैंक

इस प्रस्ताव को सोसायटी की आगामी वार्षिक आमसभा (AGM) में रखा जाएगा।

Published: 15:07pm, 04 Sep 2025

पुणे स्थित महागणपति मल्टिस्टेट कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी अब खुद को पूर्ण रूप से सहकारी बैंक में बदलने की संभावना तलाश रही है। यह कदम नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक्स एंड क्रेडिट सोसायटीज लिमिटेड (NAFCUB) की टास्क फोर्स की सिफारिशों के अनुरूप है।

इस प्रस्ताव को सोसायटी की आगामी वार्षिक आमसभा (AGM) में रखा जाएगा।

चेयरमैन विकास विठ्ठल बेंगडे पाटिल ने मीडिया से बातचीत में कहा,
“हमें नेफकॉब से आरबीआई को बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने का पत्र मिला है। हम प्रक्रिया का अध्ययन कर रहे हैं और जल्द ही आवेदन करेंगे। भले ही हमारी सोसायटी छोटी है, लेकिन हमारे सपने बड़े हैं।”

गौरतलब है कि पूंजी, जमा राशि, गवर्नेंस और वित्तीय अनुशासन के आधार पर टास्क फोर्स ने सिर्फ 42 सहकारी संस्थाओं को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें महागणपति मल्टिस्टेट भी शामिल है।

पाटिल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में सोसायटी ने नवोन्मेषी कल्याणकारी योजनाएँ शुरू की हैं, आधुनिक डिजिटल तकनीकें अपनाई हैं, नियमित रूप से आकर्षक ब्याज दरें दी हैं, कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया है और सरकारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया है।

उन्होंने आगे कहा,“यह सिफारिश केवल मान्यता ही नहीं, बल्कि संस्था की सतत सफलता और राष्ट्रीय विश्वसनीयता का प्रमाण भी है।”

Diksha

Recent Post