Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

भोपाल में बनेगी मध्य प्रदेश की पहली अत्याधुनिक सहकारी डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला

इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 12.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, प्रयोगशाला को NABL से मान्यता और FSSAI से स्वीकृति प्राप्त होगी

Published: 16:26pm, 23 Jan 2026

मध्य प्रदेश में उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण दूध व दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। राज्य की पहली आधुनिक राज्य-स्तरीय सहकारी डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल में स्थापित की जा रही है।

यह प्रयोगशाला भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम के तहत स्थापित की जा रही है, जिसका अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

नई प्रयोगशाला में उपभोक्ता और दुग्ध उत्पादक दोनों ही दूध और दुग्ध उत्पादों की मिलावट की जांच एक ही स्थान पर करा सकेंगे। इससे उन्हें विभिन्न जांच केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

प्रयोगशाला में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिनकी मदद से 100 से अधिक मानकों पर परीक्षण किया जा सकेगा। इनमें कीटनाशक अवशेष, एंटीबायोटिक्स, भारी धातुएं, अफ्लाटॉक्सिन, वसा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, यूरिया, आयोडीन, चीनी, नमक और अन्य मिलावटी तत्वों की जांच शामिल है।

इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 12.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। प्रयोगशाला को NABL से मान्यता और FSSAI से स्वीकृति प्राप्त होगी।

यह सुविधा राज्य में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने, उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने और डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाएगी। उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुग्ध उत्पादकों को भी इस पहल से प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

Diksha

Recent Post