Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने की CO-OP WEEK की तैयारियों की समीक्षा बैठक

उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” थीम पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनियों को विशेष प्राथमिकता दी जाए, इन प्रदर्शनियों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त बनाने और राज्य के सहकारी क्षेत्र को नई दिशा देने में मदद मिलेगी

Published: 12:33pm, 10 Nov 2025

मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आगामी राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह (14-20 नवम्बर) की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सहकारिता आंदोलन के प्रति जनभागीदारी और रुचि बढ़ाने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

उन्होंने निर्देश दिए कि सहकारी बैंकों के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए और महाराष्ट्र के सफल सहकारी मॉडलों से सीख ली जाए। उन्होंने इस विषय पर नवीन और रचनात्मक विचारों पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

सारंग ने राज्य में एक ऐसे प्लेटफॉर्म के निर्माण पर बल दिया जो सहकारी समितियों और स्थानीय उत्पादकों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़े। इससे न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि ग्रामीण उद्यमिता को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” थीम पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनियों को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त बनाने और राज्य के सहकारी क्षेत्र को नई दिशा देने में मदद मिलेगी।

Diksha

Recent Post