Trending News

 देशभर में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम, दुनिया देख रही भारत की सैन्य, सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक शक्ति की झलक, देशभक्ति के तरानों से गूंज रही हिंदुस्तान की गलियां         वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा, 19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान         दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंद, पी. नारायणन, एन. राजम और केटी थॉमस को पद्म विभूषण, अल्का याग्निक, शिबू सोरेन, उदय कोटक और विजय अमृतराज सहित 13 लोगों को पद्म भूषण सम्मान         दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्म और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री, 45 गुमनाम नायकों सहित 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान          इफको ने बोर्ड के दो डायरेक्टर राकेश कपूर और बिरिंदर सिंह को दिया 2-2 साल का एक्सटेंशन, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईटी डायरेक्टर एके गुप्ता को नहीं मिला एक्सटेंशन         भोपाल में स्थापित होगी MP की पहली सहकारी क्षेत्र की अत्याधुनिक केन्द्रीय राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला, आम उपभोक्ता भी करा सकेंगे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच        

लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह अगले उप सेना प्रमुख होंगे

तीन दशक से अधिक के शानदार करियर में लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने ऑपरेशन पवन (श्रीलंका), ऑपरेशन मेघदूत (सियाचिन ग्लेशियर), ऑपरेशन रक्षक (जम्मू-कश्मीर),ऑपरेशन ऑर्किड में भाग लिया।

Published: 11:12am, 01 Aug 2025

भारतीय सेना और नौसेना में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह को थल सेना का अगला उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 1अगस्त 2025 को पदभार ग्रहण करेंगे। वह लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि का स्थान लेंगे, जिन्होंने 1 जुलाई 2024 को यह जिम्मेदारी संभाली थी।

तीन दशक से अधिक के शानदार करियर में लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने ऑपरेशन पवन (श्रीलंका), ऑपरेशन मेघदूत (सियाचिन ग्लेशियर), ऑपरेशन रक्षक (जम्मू-कश्मीर),ऑपरेशन ऑर्किड में भाग लिया।

इसके अतिरिक्त वे लेबनान और श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों का हिस्सा भी रहे हैं, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय सैन्य अनुभव प्राप्त है।

पुष्पेंद्र सिंह ने दिसंबर 1987 में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून से पास आउट होकर 4 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) में कमीशन प्राप्त किया था। वर्ष 2022 में उन्होंने ‘राइजिंग स्टार कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। यह कोर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के योल कैंट में स्थित है और देश की उत्तर-पश्चिमी सीमाओं की सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

नौसेना में भी हुआ बदलाव

इसके अलावा, नौसेना उप प्रमुख, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पश्चिमी नौसैन्य कमान के अगले फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ होंगे। उन्होंने एक मई, 2024 को नौसेना उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था। इसके अतिरिक्त अगले नौसेना उप प्रमुख बनने वाले वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन एक अगस्त को कार्यभार संभालेंगे।

Diksha

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x