Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

कुलदीप यादव ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में करियर बेस्ट 14वें स्थान पर

आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग में भारत के यशस्वी जायसवाल टेस्ट बल्लेबाजी में पांचवें स्थान पर पहुंच गए, जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान वनडे गेंदबाजी में फिर से नंबर वन बन गए। कुलदीप यादव और इब्राहीम जादरान ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की।

Published: 15:31pm, 15 Oct 2025

  • यशस्वी आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर

  • राशिद आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में वापस शीर्ष पर

बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव कुल 12 विकेट चटका कर भारत को मंगलवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खत्म दो टेस्ट की सीरीज जिताने में अहम भूमिका अदा करने के साथ आईसीसी क्रिकेट टेस्ट गेंदबाजी में अपने करियर बेस्ट 14वें रैंकिंग हासिल कर ली।

वहीं भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 175 की शानदार पारी खेल दो पायदान ऊपर चढ़कर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए, वहीं उनके सलामी जोड़ीदार केएल राहुल अहमदाबाद में पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने और दिल्ली में दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 38 और दूसरी पारी में अविजित 58 रन बनाकर दो पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए।

वहीं वेस्ट इंडीज के दिल्ली में सीरीज के दूसरे क्रिकेट टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज शे हॉप 34 पायदान ऊपर चढ़कर 66वें और सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल छह पायदान ऊपर चढ़कर आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में 68वें स्थान पर पहुंच गए।

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान अपनी टीम को अबू धाबी में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज 3-0 से जिता कर आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में वापस शीर्ष पर पहुंच गए और अजमतुल्लाह ओमरजई सात विकेट चटका कर 19 पायदान ऊपर चढ़कर करियर बेस्ट 21वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज चार पायदान ऊपर चढ़कर 24वें और तनजिम हसन शाकिब 24 पायदान ऊपर चढ़कर 67वें स्थान पर पहुंच गए।

राशिद ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट सीरीज में दूसरे वनडे में पांच विकेट चटकाने सहित कुल 11 विकेट चटकाए। वहीं अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान कुल 213 रन बनाकर आठ पायदान ऊपर चढ़कर आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में करियर बेस्ट दूसरी रैंकिंग हासिल कर ली।

YuvaSahakar Desk

Recent Post