Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

KSSFCL ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट में संशोधनों पर आयोजित किया एक दिवसीय कार्यशाला

कार्यशाला में 14 अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों के 30 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, कार्यक्रम का समापन निदेशक नागराज देशपांडे के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ

Published: 14:37pm, 10 Nov 2025

कर्नाटक स्टेट सौहार्द फेडरल कोऑपरेटिव लिमिटेड (KSSFCL) ने 7 नवंबर 2025 को मल्लेश्वरम स्थित सौहार्द सहकारी सौध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य सौहार्द अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों के अध्यक्षों और मुख्य कार्यपालक अधिकारियों को बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट में हाल ही में किए गए संशोधनों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ KSSFCL के अध्यक्ष जी. नंजना गौड़ा ने किया, जबकि प्रबंध निदेशक शरणगौड़ा जी. पाटिल ने स्वागत एवं भूमिका प्रस्तुत की। पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता श्री सुभाष ने ऑनलाइन व्याख्यान के माध्यम से नए प्रावधानों के प्रभावों को विस्तार से समझाया। वहीं पूर्व अध्यक्ष मनोहर मास्की ने ऑफलाइन सत्र में इन संशोधनों के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर KSSFCL के कई निदेशक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में 14 अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों के 30 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन निदेशक नागराज देशपांडे के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Diksha

Recent Post