Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

KRIBHCO के मेगा सहकारी सम्मेलन में ग्रामीण आर्थिक परिवर्तन में सहकारिता की भूमिका पर जोर

सम्मेलन का मुख्य विषय था- “पैक्स को मल्टी-पर्पस हब बनाना: ग्रामीण आर्थिक लचीलापन हेतु सेवाओं का विविधीकरण” जो राष्ट्रीय संकल्प ‘सहकार से समृद्धि’ के अनुरूप है

Published: 16:46pm, 04 Dec 2025

राजकोट, गुजरात में हाल ही में आयोजित मेगा कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस के दौरान KRIBHCO के नेताओं ने भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में परिवर्तन लाने और किसानों को सशक्त बनाने में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

KRIBHCO के चेयरमैन वी. सुधाकर चौधरी ने कहा कि KRIBHCO सहित अन्य सहकारी संस्थाएँ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के विजन के अनुरूप कार्य कर रही हैं, ताकि किसान बिना किसी बिचौलिए के अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य किसानों की आय को मजबूत करना और उनके कठिन परिश्रम का वास्तविक मूल्य उन्हें देना है।”

KRIBHCO के वाइस चेयरमैन डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने सम्मेलन जैसे आयोजनों को सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा देने वाला बताया। उन्होंने कहा, “इस प्रकार के सम्मेलन सहकारी संस्थाओं की शक्ति बढ़ाते हैं और किसानों तथा सहकारकों में नई सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाकर सहकार आंदोलन को गति देते हैं।”

सम्मेलन का मुख्य विषय था- “पैक्स को मल्टी-पर्पस हब बनाना: ग्रामीण आर्थिक लचीलापन हेतु सेवाओं का विविधीकरण” जो राष्ट्रीय संकल्प ‘सहकार से समृद्धि’ के अनुरूप है।

कार्यक्रम में गुजरात भर से प्रमुख सहकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और हितधारकों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने PACS की गतिविधियों का विस्तार करने और ग्रामीण विकास को तेज़ करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

Diksha

Recent Post