Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है KRIBHCO

देश की जानी-मानी सहकारी संस्था KRIBHCO (कृभको) किसानों के साथ लगातार संवाद कर रही है, KRIBHCO का मानना है कि किसानों की तरक्की से ही देश की तरक्की संभव है।

Published: 16:25pm, 25 Jun 2025

अंतरराष्ट्रीय सहकारी वर्ष 2025 के मौके पर, देश की जानी-मानी सहकारी संस्था KRIBHCO (कृभको) किसानों के साथ लगातार संवाद कर रही है। संस्था पूरे देश में किसान बैठकों का आयोजन कर रही है, जिसमें खेती से जुड़ी जरूरी जानकारियाँ और समाधान साझा किए जा रहे हैं।

इन बैठकों के ज़रिए KRIBHCO न सिर्फ किसानों से जुड़ रही है, बल्कि उन्हें टिकाऊ खेती के तरीकों, सहकारिता की ताकत और खेती-किसानी में आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में जागरूक भी कर रही है। इन संवादों में किसानों की बात सुनी जाती है और उन्हें बेहतर तकनीक, उर्वरकों की जानकारी और आधुनिक खेती के तरीके समझाए जाते हैं।

KRIBHCO का मानना है कि किसानों की तरक्की से ही देश की तरक्की संभव है। इसलिए वह गांव-गांव जाकर किसानों से मिल रही है, उन्हें प्रोत्साहित कर रही है और खेती को ज्यादा लाभदायक बनाने के रास्ते दिखा रही है।

कृभको की ये कोशिशें न सिर्फ सहकारी आंदोलन को मजबूत बना रही हैं, बल्कि ग्रामीण विकास को भी नई दिशा दे रही हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post