Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

गुजरात में बनेगी देश की पहली सहकारिता यूनिवर्सिटी, नाम भी हुआ फाइनल

केंद्रीय गृह और सहकार‍िता अम‍ित शाह और नेशनल कोऑपरेट‍िव यून‍ियन ऑफ इंड‍िया (NCUI) के अध्यक्ष दिलीप संघानी का इस व‍िश्चव‍िद्यालय को बनवाने में महत्वपूर्ण भूम‍िका है.

Published: 15:08pm, 24 Dec 2024

भारत को पहला सहकार‍िता व‍िश्वव‍िद्यालय (Co-Operative University) मिलने जा रहा है. गुजरात के आणंद में देश की पहली सहकारिता यूनिवर्सिटी बनने  जा रही है. इसका नाम “त्रिभुवन” सहकारी विश्वविद्यालय (Tribhuvan Sahkari University) होगा. यह नाम भारत में सहकारी आंदोलन के जनक स्वतंत्रता सेनानी त्रिभुवन दास पटेल को समर्प‍ित है. सहकार‍िता क्षेत्र में गुजरात एक बड़े सक्सेसफुल मॉडल के तौर पर देखा जाता है और अब यहीं पर सहकार‍िता व‍िश्वव‍िद्यालय का बनाया जाना अपने आप में खास है.

गुजरात के आणंद स्थ‍ित इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट (IRMA) अब सहकार‍िता व‍िश्वव‍िद्यालय बनाया जाएगा. इरमा ग्रामीण क्षेत्रों के व‍िकास के ल‍िए समर्प‍ित एक ब‍िजनेस स्कूल है, ज‍िसकी स्थापना 1979 में डॉ. वर्गीस कुरियन ने की थी. सहकार‍िता क्षेत्र के बड़े पदों पर तैनात तमाम दिग्गज यहीं से पढ़े हुए हैं. सरकार ने सहकार‍िता के जर‍िए क‍िसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के व‍िकास का रोडमैप बनाया है. ऐसे में सहकार‍िता की पढ़ाई के ल‍िए अलग से एक व‍िश्वव‍िद्यालय का बनाए जाने से इस क्षेत्र में एक नई गत‍ि आएगी. विश्वविद्यालय अपने खर्चों को पूरा करने में आत्मनिर्भर बनने का भी लक्ष्य रखेगा.

इस व‍िश्चव‍िद्यालय को बनाने के लिए संसद में “त्रिभुवन” सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक (Tribhuvan Sahkari University Bill) पेश क‍िया जाएगा. इस व‍िश्वव‍िद्यालय को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया जाएगा. सहकारी क्षेत्र में टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट शिक्षा और ट्रेन‍िंग देने के ल‍िए इसे सबसे बड़ा केंद्र बनाया जाएगा. लंबे समय से गुजरात के इरमा या फ‍िर पुणे स्थ‍ित वैमनीकॉम (वैकुंठ मेहता नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कोऑपरेटिव मैनेजमेंट) में से क‍िसी एक को सहकार‍िता व‍िश्वव‍िद्यालय बनाने की चर्चा थी. लेक‍िन अंत में IRMA को सहकारिता यूनिवर्सिटी बाने के नाम पर मुहर लगी

इरमा के गुजरात आणंद शहर में स्थ‍ित है जहां नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड का कार्यालय और अमूल का मुख्य प्लांट है. यह शहर सहकार‍िता का जानामाना नाम है. वर्ल्ड कोऑपरेट‍िव इकोनॉमिक फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष ब‍िनोद आनंद का कहना है क‍ि “सहकार से समृद्धि” के विजन को साकार करने के ल‍िए एक सहकार‍िता व‍िश्चव‍िद्यालय की जरूरत थी, जो अब पूरी होने जा रही है. सहकार‍िता ग्रामीण व‍िकास की धुरी है फ‍िर भी अब तक इस क्षेत्र के ल‍िए काम नहीं क‍िया गया था. पहली बार इसकी पढ़ाई के बारे में व‍िश्चव‍िद्यालय खोलने के बारे में सोचा गया.

केंद्रीय गृह और सहकार‍िता मंत्री अम‍ित शाह और नेशनल कोऑपरेट‍िव यून‍ियन ऑफ इंड‍िया (NCUI) के अध्यक्ष दिलीप संघानी की इस व‍िश्चव‍िद्यालय को बनवाने में महत्वपूर्ण भूम‍िका है. व‍िश्चव‍िद्यालय बनाने के ल‍िए इरमा के आसपास पर्याप्त जमीन मौजूद है. इसके बनने से सहकार‍िता क्षेत्र में अच्छा मैनपावर आएगा. सहकार‍िता क्षेत्र टेक्नोलॉजी से लैस होगा.

YuvaSahakar Desk

Recent Post