Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

KING KHAN को मिला अपना पहला NATIONAL AWARD

UPSC की तैयारी कर रहे बच्चों के दिलों पर छा जाने वाली फिल्म 12 वीं फेल में मनोज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरुस्कार दिया गया।

Published: 12:10pm, 24 Sep 2025

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार सम्मान समारोह में कई बड़े दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्री को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया । इस सूची में सबसे ऊपर है किंग खान यानि की अभिनेता शाहरुख खान जिनको उनकी फिल्म जवान के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। तीन दशक से अधिक की सिनेमा यात्रा के बाद यह पुरुस्कार किंग खान को दिया गया।

साथ ही मलयालम फिल्मों के अभिनेता मोहनकुमार को दादा साहब फाल्के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया । UPSC की तैयारी कर रहे बच्चों के दिलों पर छा जाने वाली फिल्म 12 वीं फेल में मनोज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरुस्कार दिया गया।

90 के दशक से मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भी उनके जीवन का पहला राष्ट्रीय पुरुस्कार मिला। अपनी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में उनके किरदार के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरुस्कार दिया ग्या। इस फिल्म में अपने ही बच्चों से दूर कर दी माँ के रोल को उन्होंने बखूबी निभाया जिसने विदेशी धरती पर सालों मुकदमा लड़कर अपने ही बच्चों की घऱ वापसी कराई थी।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरुस्कार मिला कटहल- ए जैकफ्रूट मिस्ट्री को जिसमें एक नेता के घर से कटहल गायब होने जैसी मामूली सी चोरी की वारदात हो जाती है। जिसके बाद पुलिस ने सिर पर पैर रखकर इधर उधर भागकर इस मिस्ट्री को सुलझाने का प्रयास किया। फिल्म काफी मंनोरंजक है इसी कारण सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरुस्कार से नवाजी भी गई है।

इस सूची भी अन्य नाम भी शामिल है

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म- रॉकी रानी की प्रेम कहानी

सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी

सर्वश्रेष्ठगुजराती फिल्म- वश

सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म- पार्किंग

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म- द रै ऑफ होप

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका- शिल्पा राव (छलिया, जवान)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक- प्रेमिस्थुना (बेबी, तेलुगु)

सर्वश्रेष्ठ नृत्य- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)

Diksha

Recent Post