Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

‘खेती बैंक’ ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का किया सम्मान, 73वीं AGM में रिकॉर्ड मुनाफे का ऐलान

खेती बैंक आज WhatsApp चैटबॉट, QR कोड पेमेंट, और अन्य डिजिटल सेवाओं के माध्यम से वैश्विक सहकारी संस्थानों की बराबरी कर रहा है।

Published: 15:42pm, 08 Aug 2025

गांधीनगर के टाउन हॉल में गुरुवार को गुजरात स्टेट को-ऑपरेटिव एग्रीकल्चरल एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक (खेती बैंक) ने मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल के सम्मान में “सहकार से समृद्धि” थीम पर थैंक्सगिविंग सेरेमनी आयोजित की। यह समारोह अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत हुआ और इसके बाद बैंक की 73वीं वार्षिक आम सभा आयोजित की गई, जिसमें बैंक के ऐतिहासिक वित्तिय प्रदर्शन की घोषणा की गई।

OTS  योजना बनी किसानों की राहत की राह

मुख्यमंत्री पटेल ने बैंक की वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना को मंजूरी दी थी, जिसके अंतर्गत अब तक 9,393 किसानों ने वर्षों से लंबित ऋण चुकता कर अपनी कृषि भूमि का कानूनी स्वामित्व पुनः प्राप्त किया। उन्होंने इस योजना को “कोई किसान पीछे न रह जाए” प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब बताया।

इस अवसर पर सीएम पटेल ने खेती बैंक को “गुजरात के किसानों का सबसे भरोसेमंद वित्तीय संस्थान” बताया और तीन साल लगातार शून्य नेट NPA बनाए रखने के लिए सराहा। समारोह में उन्होंने एक मृतक ऋणी के बेटे को ₹5 लाख का चेक सौंपा गया, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले का सम्मान किया और ब्रांड एंबेसडर निर्मा ठाकोर को मॉस्को मैराथन के लिए शुभकामनाएं दीं।

खेती बैंक ने की कई अहम घोषणाएं

बैंक के चेयरमैन श्री डोलारभाई कोटेचा ने घोषणा की कि सभी ऋण लेने वाले किसान सदस्यों को ₹11 लाख का बीमा कवर मिलेगा — यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 11 वर्षों को समर्पित है।

उन्होंने बताया कि OTS योजना के तहत ₹102.70 करोड़ की वसूली हुई और किसानों को ₹21.27 करोड़ का ब्याज माफ कर औसतन 36.26% राहत दी गई।

73वीं AGM: मुनाफे और पारदर्शिता का प्रदर्शन

बैंक ने वित्त वर्ष 2024–25 में ₹103 करोड़ का रिकॉर्ड लाभ अर्जित किया और लगातार तीसरे वर्ष शून्य नेट NPA बनाए रखने में सफल रहा। बैंक ने 178 शाखाओं के जरिए ₹611.04 करोड़ की मांग में से ₹323.98 करोड़ की वसूली (53.02%) की।

कृषि विकास ऋण योजना (KVL) में यह दर 73.08% तक पहुंच गई। OTS योजना के तहत 2,025 किसानों से ₹37.38 करोड़ की वसूली हुई।

बिना नए रिफाइनेंस के भी NABARD को किया भुगता

बैंक ने FY 2024–25 में कोई नया रिफाइनेंस नहीं लिया, फिर भी NABARD को ₹34.50 करोड़ की राशि बिना किसी डिफॉल्ट के चुका दी। 31 मार्च 2025 तक बैंक का बकाया रिफाइनेंस ₹22 करोड़ रहा।

शेयरधारकों को 15% लाभांश

सदस्यों के साथ वित्तीय एकजुटता दर्शाते हुए बैंक ने 15% लाभांश देने की घोषणा की।

डिजिटल इंडिया की ओर कदम

खेती बैंक आज WhatsApp चैटबॉट, QR कोड पेमेंट, और अन्य डिजिटल सेवाओं के माध्यम से वैश्विक सहकारी संस्थानों की बराबरी कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने सराहा पीएम मोदी का दृष्टिकोण

मुख्यमंत्री पटेल ने अपने संबोधन में सहकारिता क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समावेशी विकास नीति और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को गुजरात की सहकारी सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ का मंत्र किसानों, पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और महिलाओं को एकजुट कर ग्रामीण समृद्धि और राज्य की आर्थिक मजबूती का स्तंभ बन रहा है।

उपस्थित रहे कई गणमान्य

इस भव्य समारोह में IFFCO अध्यक्ष दिलीपभाई सांघानी, GUJCOMASOL उपाध्यक्ष बिपिनभाई गोता, विधायक श्रीमती रीताबेन पटेल, भाजपा गांधीनगर शहर अध्यक्ष आशीषभाई दवे, और गुजरात हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. चिखलियाजी सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 

Diksha

Recent Post