Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

केन रसेल की हैट्रिक से एचआईएल जीसी की एसजी पाइपर्स पर रोमांचक जीत

केन रसेल की पेनल्टी कॉर्नर पर जमाई शानदार हैट्रिक ने एचआईएल गवर्निंग काउंसिल टीम को एसजी पाइपर्स पर 3-2 से रोमांचक जीत दिला दी। मैच के आखिरी मिनट में रसेल ने निर्णायक गोल दागा।

Published: 17:58pm, 06 Jan 2026

न्यूजीलैंड के ड्रैग फ्लिकर केन रसेल के पेनल्टी कॉर्नर पर तीन बेहतरीन ड्रैग फ्लिक से जमाई हैट्रिक की बदौलत हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) गवर्निंग काउंसिल (जीसी) टीम ने एसजी पाइपर्स पर सोमवार रात चेन्नै में पुरुष हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2026 के मैच में 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की।

रसेल ने मैच के 35वें, 37वें और आखिरी मिनट में गोल कर एचआईएल जीसी को यह रोमांचक जीत दिलाई। पराजित एसजी पाइपर्स के लिए के विलियट ने 31वें और दिलराज सिंह ने 56वें मिनट में एक-एक गोल दागा। शुरू के दो क्वॉर्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।

के विलियट ने तीसरे क्वॉर्टर के पहले ही मिनट में डी के भीतर मिले पास पर एचआईएल जीसी के गोलरक्षक जेम्स मज़ारेलो के ऊपर से स्टिक को गोल में डालकर एसजी पाइपर्स का खाता खोला। चार मिनट बाद केन रसेल ने मैच के 35वें और 37वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर लगातार दो गोल कर एचआईएल जीसी को 2-1 की बढ़त दिला दी।

एसजी पाइपर्स ने पूरी ताकत बराबरी पाने में झोंक दी। खेल खत्म होने से चार मिनट पहले दिलराज सिंह ने बेहतरीन मैदानी गोल कर एसजी पाइपर्स को 2-2 की बराबरी दिला दी। मैच के आखिरी मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर केन रसेल ने अपनी हैट्रिक पूरी कर एचआईएल जीसी को 3-2 से मैच जिता दिया।

YuvaSahakar Desk

Recent Post