Trending News

 भारत और EU के बीच ट्रेड डील पर हुआ ऐतिहासिक समझौता, इंडिया एनर्जी वीक 2026 को संबोधित करते पीएम मोदी ने की फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा, कहा- यह मदर ऑफ ऑल डील्स         वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा, 19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान         दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंद, पी. नारायणन, एन. राजम और केटी थॉमस को पद्म विभूषण, अल्का याग्निक, शिबू सोरेन, उदय कोटक और विजय अमृतराज सहित 13 लोगों को पद्म भूषण सम्मान         दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्म और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री, 45 गुमनाम नायकों सहित 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान          इफको ने बोर्ड के दो डायरेक्टर राकेश कपूर और बिरिंदर सिंह को दिया 2-2 साल का एक्सटेंशन, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईटी डायरेक्टर एके गुप्ता को नहीं मिला एक्सटेंशन         भोपाल में स्थापित होगी MP की पहली सहकारी क्षेत्र की अत्याधुनिक केन्द्रीय राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला, आम उपभोक्ता भी करा सकेंगे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच        

ज्योति सिंह जू.महिला हॉकी विश्व कप 2025 में भारत की कप्तान

चीफ कोच तुषार बोले, जू.महिला विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को प्रतिबद्ध, भारत के गोल करने का दारोमदार कनिका सिवाच,हिना व सोनम पर

मिडफील्डर ज्योति सिंह ने पहली से 13 दिसंबर तक सांतियागो (चिली) में होने वाले एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2025 के लिए भारत की कप्तानी  बरकरार रखी है।

भारत ने जूनियर महिला हॉकी विश्व के लिए 18 खिलाड़ियों और दो वैकल्पिक खिलाड़ियों सहित 20 सदस्यीय टीम चुनी है। भारत की महिला हॉकी टीम को मजबूत जर्मनी, आयरलैंड और नामिबिया के साथ पूल सी में रखा गया है। भारत अपना अभियान पहली दिसंबर को नामिबिया के खिलाफ मैच से करने के बाद 3 दिसंबर को जर्मनी और 5 दिसंबर को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा।  हर पूल की शीर्ष टीम नॉकआउट चरण में प्रवेश करेगी, जो कि 7 से 13 दिसंबरतक होगा। ज्योति सिंह की अगुआई में उतरने वाली इस भारतीय जूनियर हॉकी टीम के चीफ कोच पूर्व ओलंपियन तुषार खांडकर हैं।

जूनियर भारतीय महिला हॉकी विश्व कप में भारत के हमलों और गोल करने का दारोमदार भारत की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच की बेटी कनिका सिवाच , हिना बानो और सोनम पर रहेगा। अभी हाल ही में भारत जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए कनिका सिवाच के हॉकी की कलाकारी के साथ गोल करने की कला की बानगी खूब दिखाई है। भारत की खुशकिस्मती है कि  चतुर कप्तान  ज्योति सिंह, सुनीलिता टोपो, इशिका, साक्षी राणा और बिनिता धाम के रूप गोल करने के मौके बनाने के साथ खुद गोल करने का भी दम रखने वाली खिलाड़ी हैं।

जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम :
गोलरक्षक : निधि व एंजिल हर्षा रानी मिंज।
रक्षा पंक्ति : मनीषा, ललथनलुआलंगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदिनी।
मध्य पंक्ति :साक्षी राणा, इशिका, सुनीलिता टोपो, ज्योति सिंह(कप्तान), खाइदम शिलिमा चानू, बिनिमा धाम।
अग्रिम पंक्ति :सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो सुखवीर कौर।
वैकल्पिक खिलाड़ी : प्रियंका यादव , पार्वती  टोपनो।

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के चीफ कोच तुषार खांडकर ने कहा, ‘ जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए चुनी गई की टीम जिस तरह इस समय खेल रही है उससे मैं बहुत खुश हूं। हॉकी में मेरा मुख्य रूप से सिद्धांत अनुशासन है। भारतीय जूनियर टीम को तैयार करते हुए मेरा जोर हॉकी में अनुशासन पर रहा है। हम बेहद शिद्दत से अभ्यास किया है। हमने अपने किले की मजबूत चौकसी के साथ प्रतिद्वंद्वी की डी के भीतर गोल करने पर बहुत जोर दिया है। हमारी टीम की लड़कियों ने बीते कुछ महीनों से खेल में सुधार के साथ बहुत परिपक्वता भी दिखाई है। जहां तक टीम के चिली में जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए रवाना होने से पहले जेहनी सोच की बात है तो हम चिली के लिए तैयार और रोमांचित हैं। हमारी लड़कियां जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

YuvaSahakar Desk

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x