Trending News

 PM मोदी की केरल को सौगात, 11 हजार करोड़ रुपये कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, कोच्चि रिफाइनरी में बनेगी पॉलीप्रोपीलीन यूनिट, पानी पर तैरेगा 50 मेगावाट का सोलर प्लांट         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट         13 मार्च को जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये       

कृभको की फिल्म ‘उन्नति की पहचान–एकजुट किसान’ को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

इसके अलावा इस फिल्म को अमेरिका में आयोजित बेस्ट शॉर्ट्स कॉम्पिटिशन 2026 में भी ऑफिशियल सेलेक्शन का सम्मान मिला है।

Published: 16:55pm, 12 Mar 2026

कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (KRIBHCO) की फिल्म “द मार्क ऑफ प्रोग्रेस–यूनाइटेड फार्मर्स (उन्नति की पहचान–एकजुट किसान)” को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। इस फिल्म को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित इंडिपेंडेंट शॉर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 में विजेता घोषित किया गया है।

इसके अलावा इस फिल्म को अमेरिका में आयोजित बेस्ट शॉर्ट्स कॉम्पिटिशन 2026 में भी ऑफिशियल सेलेक्शन का सम्मान मिला है।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान फिल्म में दिखाए गए उस प्रेरणादायक संदेश को रेखांकित करता है, जिसमें सहकारिता के माध्यम से किसानों की एकजुटता और सामूहिक प्रगति की शक्ति को दर्शाया गया है।

प्रभावशाली दृश्य और सशक्त कहानी के जरिए यह फिल्म बताती है कि किस तरह सहकारी संस्थाएं किसानों को एक मंच पर लाकर संसाधनों के साझा उपयोग, आपसी सहयोग और सामूहिक विकास के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को मजबूत करती हैं तथा कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Diksha