Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

चोटिल पंत की जगह जगदीशन को पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम में बुलावा

पंत ने टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 टेस्ट की 7 पारियों में 68.42 की औसत और 77.63 की स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए। इस दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 3 अर्धशतक और 2 शतक भी जड़े।

इंग्लैंड  के खिलाफ चौथे टेस्ट में दाएं पैर के पंजे की अंगुली टूटने के बाहर बहादुर ऋषभ पंत की जगह तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन को इग्लैड के खिलाफ  ओवल में शुरू होने वाले सीरीज के पांचवें व आखिरी क्रिकेट टेस्ट के लिए पहली बार बुलाया गया है। यह जानकारी सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने दी।

एन जगदीशन को रविवार सुबह लंदन(इंग्लैंड) जाने और भारतीय टीम के साथ जुड़ने के लिए वीजा मिल गया है। लॉडर्स में सीारीज के तीसरे टेस्ट में पंत की उगली में चोट लगी थी और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी के आखिरी और दूसरी पारी में विकेटकीपिंग की थी। जगदीशन ने 2023-24 रणजी सीजन में तमिलनाडु के लिए 13 पारियों मे 816 रन और 2024-25 में 13 पारियों में 674 रन बनाए थे।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम ऋषभ पंत के पैर में चोट के चलते बाहर हुए उनकी चोट की निगरानी करेगी और भारतीय टीम ने पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

पांचवें क्रिकेट टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम है : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन,करुण नायर, रवीन्द्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर,शार्दूल ठाकुर,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल काम्बोज,अर्शदीप सिंह, एन जगदीशन(विकेटकीपर)।

YuvaSahakar Desk

Recent Post