Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

पशुपालकों को मिल्क कोऑपरेटिव से जोड़ने की पहल, प्राइवेट डेयरी की निर्भरता होगी खत्म

डेयरी से जुड़े एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि बायोगैस उत्पादन के सफल प्रयोगों को दो साल के लक्ष्य के साथ 250 जिला दुग्ध उत्पादक संघों में मॉडल के रूप में लागू करने का कार्यक्रम तैयार करना चाहिए।

ग्रामीण पलायन की समस्या का समाधान और छोटे किसानों को समृद्ध बनाने के लिए डेयरी एक महत्वपूर्ण विकल्प है।


Published: 11:14am, 06 Mar 2025

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि जैविक खाद का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर के मिल्क कोऑपरेटिव, ग्रामीण डेयरियों और उन किसानों-पशुपालकों को सहकारिता से जोड़ना होगा जो अभी तक इससे बाहर हैं। आज भी कई किसान प्राइवेट डेयरियों को दूध बेचते हैं, लेकिन उनके गोबर का प्रबंधन सहकारिता क्षेत्र को करना चाहिए। इससे जमीन से जुड़ी कई समस्याएं हल होंगी और प्राइवेट सेक्टर की ओर जाने वाले किसानों को सहकारिता की ओर आकर्षित करने में भी सफलता मिलेगी।

डेयरी से जुड़े एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि बायोगैस उत्पादन के सफल प्रयोगों को दो वर्षों के लक्ष्य के साथ 250 जिला दुग्ध उत्पादक संघों में मॉडल के रूप में लागू करने की योजना बनानी चाहिए। इस अवसर पर बायोगैस से जुड़ी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की योजनाओं और NDDB तथा Sustain Plus परियोजनाओं की भी शुरुआत हुई।

गांव में ही बने फार्म से फैक्ट्री तक की पूरी चेन

अमित शाह ने कहा कि भारत की कृषि प्रणाली छोटे किसानों पर आधारित है। वहीं, गांवों से शहरों की ओर बढ़ता पलायन छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति से जुड़ा हुआ है। इस समस्या का समाधान कर छोटे किसानों को समृद्ध बनाने के लिए डेयरी एक महत्वपूर्ण विकल्प है। डेयरी क्षेत्र की सभी संभावनाओं को पूरी तरह से उपयोग में लाने के लिए यह वर्कशॉप बेहद उपयोगी साबित होगी। अब समय आ गया है कि फार्म से फैक्ट्री तक की पूरी चेन ग्रामीण क्षेत्रों में ही विकसित की जाए।

गांव से ग्लोबल तक

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में खेती में खुशहाली की नई शुरुआत हुई है। गांव से ग्लोबल स्तर तक जाने का आत्मविश्वास भी बढ़ा है, और सहकारिता के माध्यम से सामूहिक सफलता प्राप्त करने का विश्वास भी मजबूत हुआ है। मोदी सरकार सहकार से शक्ति, सहकार से सहयोग और सहकार से समृद्धि के तीन सूत्रों के साथ-साथ ‘Profit for People’ के मंत्र को साकार कर रही है। सहकारिता का उद्देश्य केवल लाभ कमाना ही नहीं, बल्कि ‘People First’ की भावना को भी बढ़ावा देना है। इस मंत्र को हम सहकारिता के माध्यम से ही पूरी तरह से सच कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post