Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

मुजफ्फरनगर में देश की सबसे बड़ी गौ-सेंक्चुरी का लोकार्पण, 5,000 निराश्रित गोवंशों का नया आश्रय

लोकार्पण समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Published: 14:53pm, 24 Apr 2025

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र स्थित तुगलकपुर कमहेड़ा गांव में मंगलवार को देश की सबसे बड़ी गौ-सेंक्चुरी का भव्य लोकार्पण हुआ। 63 एकड़ में फैली इस परियोजना में 5,000 निराश्रित गोवंशों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संजीव बालियान ने बताया कि सेंक्चुरी में एक प्रशिक्षण केंद्र भी बनाया जाएगा, जिसमें बेरोजगार युवाओं को डेयरी फार्मिंग की 3 महीने की फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग NDDB द्वारा कराई जाएगी और प्रशिक्षण के दौरान रहना-खाना भी भारत सरकार वहन करेगी। परियोजना पर 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

केंद्रीय मंत्री एस.पी. बघेल ने इसे देश की नंबर वन गौ-सेंक्चुरी बताया, जो पीपीपी मॉडल पर आधारित है। यहां IVF तकनीक से उन्नत नस्ल की बछियों का जन्म सुनिश्चित किया जाएगा।

यह परियोजना केवल गोसेवा नहीं, बल्कि किसानों की आमदनी और ग्रामीण विकास का सशक्त मॉडल भी है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post