Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

हमारी जू. हॉकी टीम सुल्तान ऑफ जोहोर कप जीतने को कृतसंकल्प: पी आर श्रीजेश

भारत की जूनियर हॉकी टीम, चीफ कोच पीआर श्रीजेश के मार्गदर्शन में, 11-18 अक्टूबर को मलेशिया में होने वाले 13वें सुलतान ऑफ जोहोर कप में खिताब जीतने के लिए तैयार है। तीन बार की चैंपियन यह टीम अपने अभियान की शुरुआत ब्रिटेन के खिलाफ करेगी और जूनियर विश्व कप की तैयारी के लिए इस टूर्नामेंट से अनुभव अर्जित करेगी।

Published: 17:38pm, 10 Oct 2025

पूर्व ओलंपियन और चीफ कोच पीआर श्रीजेश के मार्गदर्शन में तीन बार चैंपियन रही भारत (2013, 2014 व 2022) की जूनियर हॉकी टीम 11 से 18 अक्टूबर तक होने वाले 13वें सुल्तान ऑफ जोहोर कप में फिर खिताब जीतने के संकल्प से उतरेगी। अब तक ब्रिटेन ने सबसे ज्यादा चार बार यह खिताब जीता है। भारतीय टीम (2012, 2015, 2018, 2019) चार बार रजत पदक जीतकर उपविजेता और दो बार कांस्य (2023, 2024) भी जीत चुकी है।

इस जूनियर टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर टीम अपने अभियान का आगाज ब्रिटेन के खिलाफ 11 अक्टूबर को करेगी। इसके बाद 12 अक्टूबर को न्यूजीलैंड, 14 अक्टूबर को पाकिस्तान, 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया तथा 17 अक्टूबर को मेजबान मलेशिया के खिलाफ खेलेगी।

भारतीय जूनियर टीम के चीफ कोच पीआर श्रीजेश ने कहा, ‘हम इस टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली हर टीम का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारा फोकस अपने ब्रैंड की हॉकी खेलने पर है। हमारे खिलाड़ी इस परंपरा को बनाए रखने के साथ सुल्तान ऑफ जोहोर कप में खिताब जीतने को कृतसंकल्प हैं। सुल्तान ऑफ जोहोर कप हमारे लिए हमेशा से ही खास रहा है, जहां हमारे कई सीनियर खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है।’

श्रीजेश ने कहा कि यह टूर्नामेंट नौजवान खिलाड़ियों को खुद को दुनिया के धुरंधर खिलाड़ियों के खिलाफ आंकने और यह समझने का मौका देता है कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लगातार बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए रणनीति क्या होनी चाहिए। हमारा फोकस संतुलित टीम तैयार करने पर है, जो स्ट्रक्चर को रचनात्मकता, अनुशासन को आक्रामकता के साथ जोड़ सके। हमारे खिलाड़ियों ने कई हफ्तों से बहुत शिद्दत से तैयारी की है और पूरी टीम मकसद को पाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुल्तान ऑफ जोहोर कप हमारे खिलाड़ियों को इस साल आगे होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की तैयारी करने का मंच मुहैया कराएगा। इस टूर्नामेंट में मजबूत टीमों का सामना करने से खिलाड़ियों को बेशकीमती अनुभव और शीर्ष स्तर की प्रतिस्पर्धा का वास्तव में अनुभव मिलेगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post