Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

भारत की जू. हॉकी टीम ने पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा तीसरा स्थान हासिल किया

दोनों ही टीमों ने मजबूत, रक्षात्मक और अनुशासित खेल दिखाया, इसीलिए शुरू के दो क्वॉर्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।

बर्लिन में चार देशों के अंडर 21 पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में पिछड़ने के बाद भारतीय जूनिय हॉकी टीम ने शानदार वापसी की। रोहित और अजित यादव के एक-एक गोल से भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया की जूनियर हॉकी टीम को  2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

टॉबी मालोन ने तीसरे क्वॉर्टर में गोल कर ऑस्ट्रेलिया की जूनियर हॉकी टीम का खाता खोला। रोहित (45 वें मिनट) और अजित यादव (52 वें मिनट) ने तीसरे और चौथे व अंतिम क्वॉर्टर में गोल कर भारत की जूनियर टीम को जीत दिला दी। शुरू के दो क्वॉर्टर में भारत और ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीम के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।

भारत की जूनियर टीम ने अपनी दोनों जीत ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीम के खिलाफ हासिल की। दोनों ही टीमों ने मजबूत, रक्षात्मक और अनुशासित खेल दिखाया, इसीलिए शुरू के दो क्वॉर्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीम के कप्तान टॉबी मालोन ने तीसरा क्वॉर्टर खत्म होन से पांच मिनट पहले मैदानी गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। ड्रैग फ्लिकर रोहित ने तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल कर भारत की जूनियर टीम को एक एक की बराबरी दिला दी।

अजित यादव ने चौथे व अंतिम क्वॉर्टर केअधबीच बढ़िया मैदानी गोल कर भारत की जूनियर टीम को 2-1 से आगे कर दिया और उनका यह गोल विजयदाई साबित हुआ। भारत की जूनियर टीम ने चार देशों के इस टूर्नामेंट में पूल चरण में अपना अभियान मेजबान जर्मनी की जूनियर टीम के हाथों 1-7 से हार से शुरू किया था और फिर ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीम को 3-1 से हराया लेकिन स्पेन की जूनियर टीम से 1-5 से हार गई। अंतिम मुकाबले में भारत ने फिर से ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

YuvaSahakar Desk

Recent Post