Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

भारत की पहली सहकारी टैक्सी ने जारी किया अपना LOGO

कंपनी ने घोषणा की है कि यह नया लोगो अब भारत टैक्सी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन पर उपयोग किया जाएगा

Published: 11:18am, 05 Nov 2025

भारत टैक्सी ने अपने नए आधिकारिक लोगो का अनावरण किया है, जो पूर्णत स्वदेशी भावना को दर्शाता है। नया लोगो राष्ट्रीय तिरंगे के रंगों और आधुनिक गतिशीलता के प्रतीकों- बाइक, कार और ऑटो से सुसज्जित है। यह लोगो “स्मार्ट इंडिया, स्मार्ट राइड- भारत स्टाइल के विजन को दर्शाता है।

कंपनी ने घोषणा की है कि यह नया लोगो अब भारत टैक्सी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन पर उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही उपयोगकर्ताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी फर्जी या डुप्लीकेट ऐप और वेबसाइट से सावधान रहें और केवल भारत टैक्सी के सत्यापित प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। ताकि उन्हें सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा मिल सके।

‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए, भारत टैक्सी देशभर में सस्ती, विश्वसनीय और देशी मोबिलिटी सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने मिशन को जारी रखे हुए है।

जल्द ही भारत टैक्सी सड़को पर दौड़ती नजर आएंगी। जनसाधारण भारत की पहली सहकारी टैक्सी का फायदा उठाने के लिए तैयार हो जाए। जल्द ही एक क्लिक पर बुक होंगी भारत टैक्सी सेवा।

Diksha

Recent Post