Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

2026 में इंग्लैंड का दौरा करेगी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम, शेड्यूल जारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने वर्ष 2026 में होने वाली द्विपक्षीय टी-20 और वनडे श्रृंखला का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस दौरे के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के बाद तीन एकदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों श्रृंखलाएं जुलाई 2026 में आयोजित की जाएंगी।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अगले साल 2026 में इंग्लैंड में उसके खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों और तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच की सीरीज खेलने जाएगी। ईसीबी ने बृहस्पतिवार को 2026 की गर्मियों में अपनी पुरुष क्रिकेट टीम के क्रिकेट के अपने घर में खेली जानी वाली सीरीज की घोषणा करते हुए इस बात की पुष्टि की।

इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम 2026 में भारत के खिलाफ अपने घर में पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज में पहला मैच 1 जुलाई को डरहम, दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर में, तीसरा मैच 7 जुलाई को, नॉटिंघम में, चौथा मैच 9 जु़लाई को ब्रिस्टल में तथा पांचवां व अंतिम मैच साउउथम्पटन में खेलेगी। भारत की टीम मेजबान इंग्लैड के खिलाफ 2026 में तीन अंतर्राष्ट्र्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम में, दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में तथा तीसरा और अंतिम मैच 19 जुलाई को लॉडर्स में खेलेगी।

भारत की महिला टीम इंग्लैंड में उसके खिलाफ खेलेगी इकलौता टेस्ट

वहीं इंग्लैंड की महिला अपने घर में मेहमान भारतीय टीम के खिलाफ 28 मई से 2 जून, 2026 तक तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेलेगी और इसका पहला मैच 28 मई को चेम्सफर्ड में, दूसरा मैच 30 मई को  ब्रिस्टल में तथा 2 जून, 2026 में तीसरा और आखिरी मैच खेलेगी। भारत की महिला टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में  10 से 13 जुलाई तक लॉडर्स में इकलौता टेस्ट मैच खेलगी।

YuvaSahakar Desk

Recent Post