Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

2030 तक वैश्विक पवन ऊर्जा में भारत की 10% हिस्सेदारी होगी: प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ‘ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल’ (GWEC) की रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भारत वर्ष 2030 तक वैश्विक पवन ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी कर लेगा। इसके लिए सरकार कई बड़े कदम उठा रही है।

Published: 11:41am, 27 Aug 2025

सौर ऊर्जा क्षेत्र में तेज़ी से अपनी जगह बनाने के बाद अब भारत पवन ऊर्जा सेक्टर में भी मजबूत पहचान बना रहा है। भारत न केवल पवन ऊर्जा उत्पादन में अग्रसर है, बल्कि इससे जुड़े उपकरणों के निर्माण में भी अपनी क्षमता साबित कर रहा है।

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ‘ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल’ (GWEC) की रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भारत वर्ष 2030 तक वैश्विक पवन ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी कर लेगा। इसके लिए सरकार कई बड़े कदम उठा रही है।

उन्होंने बताया कि भारत में पवन ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए 6,835 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक कुल 154 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित करने का है। मंत्रालय के सचिव संजय कुमार सरंगी ने कहा कि वर्ष 2070 तक ‘नेट-ज़ीरो लक्ष्य’ को हासिल करने में पवन ऊर्जा की भूमिका बेहद अहम होगी।

GWEC की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को अपने 2070 नेट-ज़ीरो लक्ष्य को पूरा करने के लिए कम से कम 5 लाख मेगावॉट बिजली पवन ऊर्जा से पैदा करनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, आठ लाख मेगावॉट तक पवन ऊर्जा संयंत्र लगाने से देश में लगभग 1.6 करोड़ रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

सौर ऊर्जा जब उत्पादन नहीं कर पाती, उस समय पवन ऊर्जा की उपलब्धता देश को 24 घंटे सस्ती और स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

Diksha

Recent Post