Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से कृषि निर्यात में आएगी तेज़ी, 2030 तक 50% तक बढ़ेगा निर्यात

भारत का कृषि निर्यात ब्रिटेन में 2030 तक बढ़कर 1 से 1.5 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सरकार ने किसानों को कीटनाशकों के सही इस्तेमाल का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है ताकि उत्पाद यूरोपीय मानकों पर खरे उतरें।

Published: 15:03pm, 29 Jul 2025

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत अगले पांच वर्षों में भारतीय कृषि निर्यात में 50 प्रतिशत तक वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, यह वृद्धि ताजे फलों, सब्जियों, प्रोसेस्ड फूड्स और अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात में आई तेजी के कारण संभव होगी।

1.5 अरब डॉलर को छू सकता है कृषि निर्यात

भारत का कृषि निर्यात ब्रिटेन में 2030 तक बढ़कर 1 से 1.5 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सरकार ने किसानों को कीटनाशकों के सही इस्तेमाल का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है ताकि उत्पाद यूरोपीय मानकों पर खरे उतरें।

कई उत्पादों पर आयात शुल्क हुआ शून्य

समझौते के अंतर्गत ताजे अंगूर (8%), प्याज (4.5%), शहद (16%), केला (16%) जैसे उत्पादों पर ब्रिटेन ने आयात शुल्क शून्य कर दिया है। वहीं बिस्कुट, वेकरी उत्पाद जैसे खाद्य उत्पादों पर भी शुल्क में कटौती की गई है, जिससे भारत के लिए ब्रिटेन के बाजार में प्रतिस्पर्धा करना आसान हो जाएगा।

किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

इस समझौते से महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पंजाब जैसे कृषि प्रधान राज्यों को सीधा व्यापारिक लाभ मिलेगा। सरकार एफपीओ के माध्यम से किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की योजना पर काम कर रही है।

निर्यात में चुनौतियां भी मौजूद

हालांकि कृषि निर्यात में संभावनाएं तो हैं, लेकिन लॉजिस्टिक्स, भंडारण और निर्यात ढांचे की कमियों को दूर करना भी जरूरी है। फलों और सब्जियों को लंबे समय तक ताज़ा रखने की व्यवस्था, उचित पैकेजिंग और यूरोपीय गुणवत्ता मानकों का पालन इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम होंगे। दूसरी चुनौती यह है कि बिहार, उत्तर प्रदेश जैसी जगहों से कृषि उत्पाद के निर्यात की बड़ी संभावना है लेकिन इन जगहों से सीधे तौर पर निर्यात करनें की सुविधा नहीं है। वहां से पहले माल को मुबंई या कोलकाता भेजना पड़ता है, जिससे लागत अधिक हो जाती है।

Diksha

Recent Post