Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

कुंडू के दोहरे शतक से भारत ने मलेशिया को U-19 एशिया कप में 315 रनों से दी शिकस्

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने एशिया कप में मलेशिया को बुरी तरह रौंद दिया। भारत के अभिज्ञान कुंडू ने नाबाद दोहरा शतक लगाया।

Published: 09:03am, 17 Dec 2025

विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू के  अविजित दोहरे शतक और तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन के गेंद से ‘पंजे‘ की बदौलत भारत ने मलयेशिया को दुबई में वन डे अंडर 19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में बुधवार को 315  रन से हरा ग्रुप ए में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

मैन ऑफ द‘ मैच विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू की 125 गेंदों पर 9 छक्कों और 17 चौकों की मदद से अविजित 209 रन की पारी और उनकी वेदांत त्रिवेदी (90 रन,106 गेंद, सात चौके) की चौथे विकेट की 208 रनों की भागीदारी तथा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के 26 गेंदों पर तीन छक्कों और पांच चौकों की मदद से 50 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत अंडर 19 नश पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 408 रन की भागीदारी की।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुहम्मद अकरम (5/89) मलयेशिया अंडर 19 के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। अकरम ने भारत अंडर 19 के वैभव सूर्यवंशी,विहान मल्होत्रा (7 रन, 14 गेंद, एक चौका) ,हरवंश पंगालिया (5 रन, 7 गेंद), कनिष्क चौहान(14 रन, 11 गेंद, 2 चौके) तथा खिलन पटेल (2 रन , 2 गेंद) के विकेट चटकाए।जाशविन कृष्णामूर्ति ने वेदांत को अपनी ही गेंद पर लपक उन्हें शतक पूरा करने से रोकने के साथ उनकी और कुंडू की भारत अंडर 19 की पारी की सबसे बड़ी भागीदारी को तोड़ा।

तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन (5/22) और उद्धव मोहन (2/24) ने मलयेशिया अंडर 19 को 32.1 ओवर में मात्र 93 रन पर ढेर कर भारत अंडर 19 को बड़ी जीत दिलाई। मलयेशिया अंडर के लिए हम्जा पांगी ने ऑफस्पिनर कनिष्क की गेंद पर दीपेश को कैच थमा आउट होने से पहले 52 गेंद खेल कर चार चौकों की मदद से सबसे ज्यादा  35 रन बनाए। मोहम्मद अफीनीद (12 रन, 12 गेंद,एक चौका ) तथा डियाज पेट्रो (13 रन, 40 गेंद, एक चौका) व कृष्णामूर्ति (10 रन, 23 गेंद,दो चौके)दहाई के अंक में पहुंचने वाले अन्य बल्लेबाज रहे।

दीपेश ने मलयेशिया अंडर 19 के मोहम्मद अफीनीद (12 रन, 12 गेंद,एक चौका ),मोहम्मद आलिफ (1 रन। 5 गेंद), मुहम्मद फतुल मुइन(6रन, 7 गेंद, एक चौका) , मोहम्मद अकरम (0),नगनेश्वरन सतनाकुमारन ( 5 रन, 13 गेंद) को आउट किया।

YuvaSahakar Desk

Recent Post