Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

पहली पारी में 243 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया Under-19, भारत के दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट

ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले यूथ क्रिकेट टेस्ट में भारत अंडर-19 के दीपेश देवेंद्र (5/45) और किशन कुमार (3/48) की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम स्टीव होगन की शानदार 92 रन की पारी के बावजूद 243 रनों पर ढेर हो गई।

Published: 17:17pm, 30 Sep 2025

भारत अंडर-19 के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्र (5/45) और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज किशन कुमार (3/48) ने आपस में आठ विकेट बांटकर ब्रिस्बेन में स्टीव होगन की 92 रन की शानदार पारी के बावजूद पहले यूथ क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन मंगलवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की पहली पारी 91.2 ओवर में 243 रन पर समेट दी।

स्टीव होगन (92 रन, 246 गेंद, आठ चौके) ने कप्तान विल मायजुक (21 रन, 45 गेंद, 2 चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 और जेड हॉलिक (38 रन, 94 गेंद, एक छक्का, चार चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की भागीदारी की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरने के कारण ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की पहली पारी 250 रन से पहले ही सिमट गई।

दीपेश देवेंद्र ने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज अलेक्स टर्नर (9 रन, 14 गेंद, दो चौके) को खिलन पटेल के हाथों कैच कराया और फिर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज किशन कुमार ने दूसरे सलामी बल्लेबाज अलेक्स ली यंग (19 रन, 22 गेंद, चार चौके) को विहान मल्होत्रा के हाथों कैच कराया और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने दो विकेट मात्र 30 रन पर खो दिए।

कप्तान विल मायजुक ने स्टीव होगन के साथ पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन जब स्कोर 78 पर पहुंचा, तभी कप्तान विल ने अनमोलजीत की गेंद को उड़ाने की कोशिश में खिलन पटेल को कैच थमा दिया। बाएं हाथ के स्पिनर खिलन पटेल ने हॉलिक को किशन कुमार के हाथों कैच कराकर उनकी और स्टीव होगन की खतरनाक होती भागीदारी को तोड़ दिया और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 का स्कोर चार विकेट पर 143 रन कर दिया। स्कोर में 14 रन ही और जुड़े थे कि दीपेश ने विकेटकीपर बल्लेबाज साइमन बज (15 रन, 3 चौके) को ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को खेलने के लिए मजबूर कर विकेटकीपर कुंडू के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 का स्कोर पांच विकेट पर 167 रन कर दिया।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज किशन कुमार ने टॉम हॉगन (8 रन, 35 गेंद) को एलबीडब्ल्यू आउट कर स्कोर छह विकेट पर 206 कर दिया और इसी स्कोर पर दीपेश ने एक छोर पर जमे रहने वाले स्टीव होगन (92 रन) को विहान मल्होत्रा के हाथों कैच कराकर पारी को झटका दिया।

दीपेश ने आर्यन शर्मा (9 रन, 15 गेंद, 2 चौके) को विहान के हाथों कैच कराकर अपना चौथा विकेट चटकाया। किशन कुमार ने जॉन जेम्स (13 रन, 18 गेंद, एक चौका) को दीपेश के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 का स्कोर 9 विकेट पर 238 कर दिया। दीपेश ने टॉम पेडिंगटन (0 रन, 3 गेंद) को बोल्ड कर पारी का अपना पांचवां विकेट चटकाया और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की पहली पारी समेट दी।

YuvaSahakar Desk

Recent Post