Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

US-India Trade Deal: भारत ने ठुकराया अमेरिकी दवाब, डेयरी और कृषि क्षेत्र नहीं होंगे ओपन

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते में कृषि, डेयरी, डिजिटल और चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी अमेरिकी मांगों को भारत ने सख्ती से अस्वीकार कर दिया है। भारत ने स्पष्ट किया है कि यह डील केवल संतुलन और परस्पर हितों के आधार पर ही संभव है।

Published: 12:21pm, 16 Jun 2025

भारत सरकार ने अमेरिका के साथ चल रही द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के दौरान स्पष्ट कर दिया है कि देश की डेयरी और कृषि क्षेत्रों को विदेशी प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं खोला जाएगा। इन क्षेत्रों को लेकर भारत का रुख सख्त और स्पष्ट है – सरकार किसानों के हितों और घरेलू उत्पादकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी।

यह स्थिति 4 से 10 जून के बीच नई दिल्ली में भारत-अमेरिका व्यापार अधिकारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण वार्ता के दौरान सामने आई। अमेरिकी पक्ष की ओर से डेयरी, कृषि, मेडिकल उपकरण और डिजिटल व्यापार जैसे क्षेत्रों में भारत से और अधिक बाजार पहुंच की मांग की गई, लेकिन भारत ने विशेष रूप से डेयरी और कृषि को “संवेदनशील क्षेत्र” बताते हुए इन मांगों को अस्वीकार कर दिया।

भारत सरकार का मानना है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता तभी संभव है, जब वह पारस्परिक हितों और संतुलन पर आधारित हो। इस उद्देश्य से भारत किसी भी प्रकार के एकतरफा दबाव को स्वीकार नहीं करेगा। भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि वह घरेलू डेयरी और कृषि क्षेत्र के लाखों छोटे उत्पादकों की आजीविका के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।

गौरतलब है कि अमेरिका की पिछली सरकार द्वारा लागू की गई रेसिप्रोकल टैरिफ नीति पर आगामी 8 जुलाई तक अस्थायी रोक लगी हुई है। दोनों देश इस समयसीमा से पहले एक संतुलित व्यापार समझौते पर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि द्विपक्षीय व्यापार प्रभावित न हो।

इस वार्ता के बाद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य स्वदेश लौट गए, जबकि कुछ सदस्य अभी भी भारतीय अधिकारियों के साथ चर्चा में जुटे हैं।

वाणिज्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, दोनों देश जुलाई 2025 तक एक अंतरिम समझौते पर पहुंचने का लक्ष्य रखते हैं। हालांकि, पूर्ण समझौते के लिए अभी और समय लग सकता है। भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा को प्राथमिकता देगा और किसी भी दबाव में आकर समझौता नहीं करेगा। यह समझौता दोनों देशों के बीच 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने के साझा लक्ष्य “मिशन 500” का हिस्सा है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post