Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने को प्रतिबद्ध : संजय

सुल्तान अजलान शाह कप में भाग लेने के लिए भारतीय हॉकी टीम फुलबैक संजय की कप्तानी में इपोह रवाना हुई है। टूर्नामेंट के लिए भारत के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण कोरिया के खिलाफ करेगी।

Published: 17:49pm, 17 Nov 2025

नियमित कप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह, मिडफील्डर हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह और स्ट्राइकरों को आराम दिए जाने के चलते फुलबैक संजय की अगुआई में भारत की हॉकी टीम इपोह (मलेशिया) में 23 से 30 नवंबर तक होने वाले सुल्तान अजलान कप में शिरकत करने के लिए सोमवार को बेंगलुरू से रवाना हुई।

सुल्तान अजलान शाह कप आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट में दुनिया की कई दिग्गज हॉकी टीमें शिरकत करती हैं। भारत अपने अभियान का आगाज दक्षिण कोरिया के खिलाफ 23 नवंबर के मैच से करेगा। भारत इसके बाद बेल्जियम, मेजबान मलेशिया, न्यूजीलैंड और कनाडा की टीमों के खिलाफ राउंड रॉबिन लीग में खेलेगी।

लीग चरण की समाप्ति पर शीर्ष दो टीमें 30 नवंबर को फाइनल में खेलेंगी। भारतीय हॉकी टीम ने बेंगलुरू में ट्रेनिंग के दौरान रणनीति, फिटनेस और हर संयोजन को बेहतर करने पर जोर दिया। भारतीय टीम सुल्तान अजलान शाह कप में तय योजना और पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

भारत के कप्तान संजय ने कहा, ‘हमारी निगाह सुल्तान अजलान कप में शिरकत करने पर लगी है। हमारी टीम ने पिछले कुछ हफ्तों में रणनीतिक अनुशासन और फिटनेस पर ध्यान दिया। अजलान कप टूर्नामेंट का प्रतिस्पर्धात्मक माहौल हमें कुछ मजबूत अंतर्राष्ट्रीय टीमों के खिलाफ खुद को आंकने का मौका देता है। हम अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने को प्रतिबद्ध हैं। हमारा मकसद सधा प्रदर्शन कर खिताब जीतना है। हमारी टीम जोश से सराबोर है। हमारी टीम में हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका मालूम है। हम सुल्तान अजलान हॉकी में भारत की नुमाइंदगी करने को बेताब हैं। हम लय बनाए रखकर देश का गौरव बढ़ाने को बेताब हैं।’

YuvaSahakar Desk

Recent Post