Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

ऑस्ट्रेलिया से चौथा T-20 जीत सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने उतरेगा भारत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया गोल्ड कोस्ट में चौथा मैच जीतकर बढ़त लेना चाहेगी। वाशिंगटन सुंदर की धमाकेदार पारी से भारत ने पिछला मैच जीता था।

Published: 05:59am, 06 Nov 2025

सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत अब मेजबान ऑस्ट्रेलिया से गोल्ड कोस्ट में बृहस्पतिवार को चौथा मैच जीतकर पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरीज में 2-1 की अहम बढ़त लेने के मकसद से उतरेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह सीरीज अगले साल भारत में होने वाले आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप से पहले अपने तरकश के सभी तीरों को आज़माने का बड़ा मौका है।

ऑस्ट्रेलिया ने भी शुरुआती तीन टी-20 मैचों में अपने कई खिलाड़ियों को आज़माया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से मौजूदा सीरीज का दूसरा मैच हारने को छोड़ उससे पिछले पांच में चार मैच जीते हैं। भारत मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना इसी तरह का दबदबा बनाए रखने उतरेगा। भारत को जीतना है तो उसके कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल को बृहस्पतिवार को बड़ी पारी खेलने की ज़रूरत है।

पहला मैच बारिश के चलते अधूरा और बेनतीजा खत्म होने के बाद, मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच चार विकेट से जीता था। वहीं भारत ने तीसरा मैच पांच विकेट से जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। इस तरह सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। अर्शदीप सिंह (3/35) की धारदार गेंदबाजी के बावजूद ऑलराउंडर टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने होबार्ट में तीसरे टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

वाशिंगटन सुंदर की मात्र 23 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से अविजित 49 रन की तूफानी पारी से भारत ने 9 गेंदें शेष रहते 5 विकेट पर 188 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया और सीरीज में अहम बढ़त लेने की उम्मीद बरकरार रखी।

ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी निराशा यह रही कि सीरीज के पहले तीन मैचों में उसके कप्तान मिचेल मार्श (कुल 57 रन) और ट्रैविस हेड (कुल 34 रन) अपने मिजाज के मुताबिक तूफानी बल्लेबाजी करने में अब तक नाकाम रहे हैं। हालांकि इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड और मिचेल मार्श ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उसके गेंदबाज विकेट हासिल करने में संघर्ष करते दिखे हैं।

भारत के लिए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इस साल 13 मैचों में 25 विकेट और मौजूदा टी-20 सीरीज में 4 विकेट चटकाए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा ने मौजूदा सीरीज के तीसरे टी-20 में नाकाम रहने के बावजूद इस साल क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 15 मैचों में 47 की औसत से कुल 705 रन बनाए हैं। भारत के लिए तीसरे मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव (24 रन) और तिलक वर्मा गलत समय पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।

मौजूदा टी-20 सीरीज में अपने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दूसरे मैच में तूफानी अर्धशतक जमाया था। भले ही भारत चार विकेट से हार गया, लेकिन उन्होंने दिखाया कि वे अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। अभिषेक शर्मा का इस साल तिलक वर्मा ने भी भरपूर साथ निभाया। भारत की चिंता यह है कि बाकी बल्लेबाज अभी भी इस सबसे छोटे प्रारूप में अपनी लय पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

भारत के लिए अच्छी बात यह है कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के मेहमान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी के लिए स्वदेश लौटने के बावजूद, टीम के पास मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे गेंदबाज हैं, जो अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेट सकते हैं।

भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अपने सीनियर साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को बृहस्पतिवार को सस्ते में समेटने और भारत को जीत के साथ सीरीज में बढ़त दिलाने के लिए उतरेंगे। वहीं तिलक वर्मा खासतौर पर अभिषेक के कामयाब जोड़ीदार साबित हुए हैं। तिलक ने अब तक 13 टी-20 मैचों में 375 रन बनाए हैं।

भारत के लिए मौजूदा टी-20 सीरीज के पहले तीन मैचों में अभिषेक शर्मा ने एक अर्धशतक सहित 112 रन, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 64 रन, शुभमन गिल ने 57 रन, और वाशिंगटन सुंदर ने 49 रन बनाए हैं। भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दो मैचों में 4 विकेट, अर्शदीप सिंह ने एक मैच में 3 विकेट, और बुमराह ने दो मैचों में 2 विकेट हासिल किए हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने तीन मैचों में सबसे ज़्यादा 6 विकेट, जबकि जोश हेजलवुड ने दो मैचों और जेवियर बार्टलेट ने तीन मैचों में 3-3 विकेट लिए हैं। अब हेजलवुड इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम से जुड़ने के कारण मौजूदा टी-20 सीरीज के बाकी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जिससे भारत वाकई राहत महसूस कर रहा है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post