Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार का आश्वासन- निश्चिन्त रहें देशवासी, खाद्यान्न की कोई कमी नहीं

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है और खाद्यान्न भंडार पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Published: 15:33pm, 09 May 2025

पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में खाद्यान्न, सब्जियों और आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। सरकारी सूत्रों ने ‘बिजनेस टुडे’ टीवी को बताया कि दालों और सब्जियों जैसी प्रमुख वस्तुओं की कीमतों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सरकार सभी शहरों में इनकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। इस संबंध में सरकार आज से राज्य खाद्य सचिवों और प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू करेगी।

इन बैठकों में राज्यों से मुनाफाखोरी, जमाखोरी और खाद्यान्न की कमी के बारे में गलत सूचना को रोकने का आग्रह किया जाएगा। भारत-पाकिस्तान तनाव और युद्ध की संभावनाओं को देखते हुए सरकार हर स्थिति के लिए तैयार है। केंद्र सरकार राज्यों के साथ निरंतर संपर्क में है और आपात स्थिति में आम लोगों को किसी भी आवश्यक वस्तु की कमी न हो, इसके लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में कृषि भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर खाद्यान्न उपलब्धता पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि देश में खाद्यान्न भंडार पर्याप्त हैं और किसी भी स्थिति में कमी की संभावना नहीं है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “सीमा पर जवान और खेतों में किसान तैयार हैं। हमारे अन्न भंडार पूर्ण हैं। इस वर्ष बंपर उत्पादन हुआ है और आने वाली फसलों के लिए भी स्थितियां अनुकूल हैं। देशवासी निश्चिंत रहें।”

वर्तमान में खाद्यान्न उत्पादन 3,474.42 लाख मीट्रिक टन है, जिसमें चावल 1,464.02 लाख मीट्रिक टन, गेहूं 1,154 लाख मीट्रिक टन, दलहन 250.97 लाख मीट्रिक टन, तिलहन 428.98 लाख मीट्रिक टन और बागवानी फसलें 3,621 लाख मीट्रिक टन शामिल हैं। प्रमुख सब्जियों में आलू 595 लाख मीट्रिक टन, प्याज 288 लाख मीट्रिक टन और टमाटर 215 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ है। यह पर्याप्त भंडार देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करता है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post