Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

भारत ए हॉकी टीम नीदरलैंड से 2-8 हारी, यूरोपीय दौरे का हुआ समापन

अनुभवों से भरा सफर, नतीजों से ज्यादा सीखा भारत ए हॉकी टीम ने

भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने अपने यूरोपीय दौरे का समापन मेजबान नीदरलैंड के हाथों आइंडहोवन में 2-8 की हार के साथ किया। इस मैच में भारत के लिए मिडफील्डर मनिंदर सिंह और स्ट्राइकर सेल्वम कार्ति ने एक-एक गोल किया। भारत ए टीम अपने पिछले मैच में नीदरलैंड से 0-3 से हार गई थी। भारत ए टीम ने अपने यूरोपीय दौरे में पांच टीमों के खिलाफ कुल आठ मैच खेले। भारत ए टीम ने दुनिया की नंबर एक नीदरलैंड और दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम जैसी शीर्ष टीमों के खिलाफ मैच खेला। भारत ए अपने इस दौरे में आयरलैड, फ्रांस, इंग्लैंड, बेल्जियम व नीदरलैंड के खिलाफ खेली और मात्र तीन मैच ही जीत पाई।

भारत ए टीम के कोच शिवेंद्र सिंह ने यूरोपीय दौरे पर अपने अनुभव की बाबत कहा, ‘ भले ही हमने  यूरोपीय दौरे में जितने मैच जीते उससे ज्यादा हारे। हमारे लिए यह दौरा नतीजों की बजाय अनुभव हासिल करने के लिहाज से अहम था। भारत ए टीम सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों की मिली जुली टीम है। बीते दो हफ्तो में हमारे खिलाड़ियों ने बेशकीमती अनुभव हासिल किया। अब जब हम भारत वापस लौट रहे हैं, तो हमारे खिलाड़ी अपने अनुभव का इस्तेमाल अपना खेल बेहतर करने के लिए करेंगे।’

YuvaSahakar Desk

Recent Post