Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

UP में KCC लोन के लिए 31 जुलाई तक विशेष अभियान, बुवाई के सीजन में किसानों को राहत

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को सिर्फ 4% ब्याज दर पर लोन मिलेगा। सरकार 2% ब्याज सब्सिडी देती है और यदि किसान समय पर लोन चुकाता है तो 3% की अतिरिक्त छूट भी मिलती है। यानी किसानों को अधिकतम 5 लाख रुपये तक का लोन महज 4% सालाना ब्याज पर मिलेगा। यह लोन किसानों के लिए फसल की बुवाई, कटाई, पशुपालन, घरेलू खर्च और अन्य कृषि कार्यों में उपयोगी होगा।

Published: 15:59pm, 18 Jul 2025

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने और खेती-किसानी को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निर्देश दिए हैं कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत पात्र और जरूरतमंद किसानों को समय पर लोन  मुहैया कराया जाए। इसके लिए प्रदेश भर में 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मंत्री शाही ने कहा कि यह अभियान युद्धस्तर पर चलाया जाए ताकि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रहे। उन्होंने बैंकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पात्र किसानों को त्वरित लाभ मिले और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैंकों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी

बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने लीड बैंक सहित अन्य बैंकों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि केसीसी योजना के तहत अब तक वितरित लोन का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया जाए। जब बैंकों के जवाब संतोषजनक नहीं मिले तो मंत्री ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

बीमा कंपनियों को खोलने होंगे तहसील स्तर पर कार्यालय

मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बीमा कंपनियों की भी खिंचाई की और कहा कि किसानों को समय पर बीमा सेवाएं मिल सकें इसके लिए हर तहसील स्तर पर बीमा कंपनियों के कार्यालय खोलना अनिवार्य किया जाए। उन्होंने बीमा कंपनियों पर किसानों के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और जल्द सुधार के निर्देश दिए।

किसानों को मिलेगा सस्ता लोन

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को सिर्फ 4% ब्याज दर पर लोन मिलेगा। सरकार 2% ब्याज सब्सिडी देती है और यदि किसान समय पर लोन चुकाता है तो 3% की अतिरिक्त छूट भी मिलती है। यानी किसानों को अधिकतम 5 लाख रुपये तक का लोन महज 4% सालाना ब्याज पर मिलेगा। यह लोन किसानों के लिए फसल की बुवाई, कटाई, पशुपालन, घरेलू खर्च और अन्य कृषि कार्यों में उपयोगी होगा।

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अहम बैठक में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र, कृषि सचिव इंद्र विक्रम सिंह, कृषि निदेशक पंकज कुमार त्रिपाठी सहित विभिन्न बैंक और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि यह अभियान गांव-गांव तक पहुंचना चाहिए ताकि हर पात्र किसान को योजना का सीधा लाभ मिल सके।

Diksha

Recent Post