Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

पहली बार 3 लाख के पार हुई चांदी की कीमत

शहरों की बात करें तो चेन्नई में चांदी 3,01,350 रुपये, हैदराबाद में 3,00,950 रुपये, बेंगलुरु में करीब 3,00,710 रुपये और कोलकाता में लगभग 3,00,080 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है

Published: 17:44pm, 19 Jan 2026

चांदी भी महंगाई के मामलें में सोने से कम नहीं, ये बात साबित हुई सोमवार को जब चांदी ने नया इतिहास रच दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी फ्यूचर ट्रेड में पहली बार 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर पार कर गई। कारोबार के दौरान चांदी 13,553 रुपये या 4.71 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड 3,01,315 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।

पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमतों में करीब 14 प्रतिशत यानी 35,000 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेत, सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) के तौर पर बढ़ती मांग और औद्योगिक उपयोग ने कीमतों को समर्थन दिया है।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो बीते सप्ताह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतों में 9.2 डॉलर यानी करीब 11.6 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि इसी दौरान सोने की कीमतों में मात्र 2.09 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इससे साफ है कि हालिया दौर में चांदी ने प्रदर्शन के मामले में सोने को पीछे छोड़ दिया है।

विश्लेषकों का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव, कमजोर अमेरिकी डॉलर, सप्लाई को लेकर चिंताएं और ग्रीन एनर्जी व इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से मजबूत मांग चांदी की कीमतों में उछाल की प्रमुख वजहें हैं। हालिया तेजी में चांदी ने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है।

शहरों की बात करें तो चेन्नई में चांदी 3,01,350 रुपये, हैदराबाद में 3,00,950 रुपये, बेंगलुरु में करीब 3,00,710 रुपये और कोलकाता में लगभग 3,00,080 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।

Diksha

Recent Post