Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

ओडिशा में 4,147 पैक्स कार्यशील, 4,240 समितियों के कम्प्यूटरीकरण को मंजूरी: अमित शाह

इसी बीच राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) ने 25 जनवरी 2026 तक देशभर में सहकारी संस्थानों के विकास के लिए कुल 5,10,955.14 करोड़ रुपये का संवितरण किया है।

Published: 11:49am, 05 Feb 2026

राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (एनसीडी) के अनुसार 20 जनवरी 2026 तक ओडिशा राज्य में कुल 4,262 प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स) हैं, जिनमें से 4,147 समितियां कार्यशील हैं। सहकारिता मंत्रालय द्वारा राज्य में पैक्स के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण की दिशा में बड़े कदम उठाए गए हैं। यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

पैक्स कम्प्यूटरीकरण परियोजना के अंतर्गत ओडिशा में 4,240 पैक्स को कम्प्यूटरीकरण के लिए स्वीकृति दी गई है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य को 18.07 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इस योजना के तहत पैक्स को कॉमन ईआरपी आधारित राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर से जोड़ा जा रहा है, जिससे ऋण वितरण में तेजी और रीयल-टाइम लेखांकन की सुविधा मिलेगी।

इसी बीच राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) ने 25 जनवरी 2026 तक देशभर में सहकारी संस्थानों के विकास के लिए कुल 5,10,955.14 करोड़ रुपये का संवितरण किया है। इसमें से 3,347.35 करोड़ रुपये ओडिशा में सहकारी विकास के लिए वितरित किए गए हैं।

पिछले पांच वर्षों के दौरान ओडिशा में विपणन, सेवा सहकारिता, डेयरी एवं पशुधन, मत्स्यिकी, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और भंडारण जैसे क्षेत्रों में एनसीडीसी द्वारा ऋण और अनुदान के माध्यम से निरंतर सहयोग प्रदान किया गया है।

सहकारिता मंत्रालय ने अपनी स्थापना (6 जुलाई 2021) के बाद से “सहकार-से-समृद्धि” की परिकल्पना को साकार करने के लिए कई पहलें की हैं। इसके तहत नई आदर्श उप-विधियों को 32 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अपनाया गया है, जिससे पैक्स अब 25 से अधिक व्यावसायिक गतिविधियां कर सकेंगी। इसके अलावा सरकार 2 लाख नई बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना की योजना लागू कर रही है।

Diksha

Recent Post