Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

IFFCO के पब्लिक रिलेशंस व ब्रांड कम्युनिकेशंस हेड हर्षेंद्र वर्धन ने IIMC के नए बैच को दिए सफलता के मंत्र

IFFCO के हर्षेंद्र वर्धन ने IIMC के छात्रों को दी रोज़ पढ़ने, सोचने और लिखने की सीख, करियर में नेटवर्किंग और क्रिएटिविटी पर दिया जोर

Published: 12:19pm, 08 Aug 2025

नई दिल्ली स्थित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत प्रेरणादायक शब्दों से हुई, जब IFFCO दुनिया की सबसे बड़ी फर्टिलाइज़र सहकारी संस्था के पब्लिक रिलेशंस व ब्रांड कम्युनिकेशंस हेड हर्षेंद्र वर्धन ने छात्रों को संबोधित किया।

हर्षेंद्र वर्धन ने भी इसी संस्थान से पढ़ाई की है। IIMC परिवार का हिस्सा बनने पर गर्व जताते हुए उन्होंने अपने करियर के अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि रोज़ पढ़ें, सोचें और लिखें, क्योंकि यही आदतें आपको मजबूत और बेहतर पेशेवर बनाएंगी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि मजबूत नेटवर्क, स्पष्ट लक्ष्य और गहरी समझ, अवलोकन क्षमता, साहस व रचनात्मकता जैसी गुण भी जरूरी हैं।

उन्होंने डिजिटल युग में सूचना के प्रवाह और फेक न्यूज के खतरे पर विशेष जोर दिया। वर्धन ने छात्रों को जागरूक रहने और तथ्यों की सही जांच करने की आदत डालने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में नैरेटिव बिल्डिंग केवल मीडिया या विज्ञापन की रणनीति नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावी उपकरण है।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कई अन्य प्रेरणादायक वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। दूरदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक सुधीर चौधरी ने नैतिक पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप पर चर्चा की। लक्ष्य डिजिटल के सीईओ मनवेन्द्र शुकुल ने गेमिंग और एनीमेशन उद्योग में करियर के अवसरों पर प्रकाश डाला। डॉ. चंद किरण सलूजा ने भाषा और पारंपरिक ज्ञान की ताकत पर जोर दिया। वहीं, भारतीय सेना के मेजर जनरल संदीप एस. शारदा ने ऑपरेशन सिंदूर (2025) के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा में रणनीतिक संचार के महत्व को साझा किया।

IIMC केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन देश का प्रमुख जनसंचार संस्थान है। यह अपने आठ परिसरों में पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क और डिजिटल मीडिया के उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम संचालित करता है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post