Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए पुरस्कृत हुई IFFCO की कलोल इकाई

इफको के एमडी डॉ. यूएस अवस्थी के ट्वीट में बताया गया है कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब कलोल इकाई को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है

Published: 11:00am, 22 Jan 2025

देश की एक प्रमुख बहु-राज्य सहकारी संस्था इफको IFFCO) की कलोल (Kalol) इकाई को एक बार पुनः विनिर्माण (Manufacturing) क्षेत्र में सर्वोच्च उत्कृष्ट प्रदर्शन (Highest Outstanding Performance) के लिए प्रतिष्ठित प्लेटिनम पुरस्कार 2024 (Platinum Award 2024) से सम्मानित किया है. इफको (IFFCO Kalol) की कलोल इकाई ने व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन में असाधारण उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है, जिसके कारण उसे यह सम्मान दिया गया है.

इफको के एमडी डॉ. यूएस अवस्थी (IFFCO MD Dr. U.S. Awasthi) के ट्वीट में बताया गया है कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब कलोल इकाई को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है.

बता दें कि व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन एक संरचित दृष्टिकोण है, जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण की सुरक्षा करना है. इसमें कार्यस्थल पर चोटों, बीमारियों और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय उपायों को लागू करना शामिल है, साथ ही काम करने की स्थितियों में लगातार सुधार करना भी शामिल है.

भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) विनिर्माण, निर्माण, एमएसएमई और सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में ओएचएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संगठनों को मान्यता प्रदान करती है. प्लेटिनम पुरस्कार कार्यस्थल पर जोखिम को कम करने तथा सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों में निरंतर सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देने में संगठन के अनुकरणीय प्रदर्शन को उजागर करता है.

YuvaSahakar Desk

Recent Post