Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

ICICI बैंक की होड़ पर HDFC ने बदले मिनिमम बैलेंस के नियम

नए नियमों के अनुसार, यदि खाते में निर्धारित बैलेंस पूरा नहीं होता है, तो उस पर शॉर्टफॉल का 6% या ₹500 (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया जाएगा।

Published: 12:45pm, 14 Aug 2025

देश के दो बड़े निजी बैंक HDFC बैंक और ICICI बैंक ने अपने सेविंग्स अकाउंट से जुड़े न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) के नियमों में बदलाव किए हैं। अब HDFC बैंक ने भी ICICI बैंक की होड़ पर सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम बैंलेंस लिमिट को बढ़ा दिया है।

HDFC बैंक के नए नियम

HDFC बैंक ने स्पष्ट किया है कि उसके Savings Max Account के लिए मंथली एवरेज मिनिमम बैलेंस 25,000  रुपये अनिवार्य है। इस प्रकार के खाते पर बैंक सामान्य बचत खाते की तुलना में ज्यादा ब्याज दर देता है। वहीं, रेगुलर सेविंग्स अकाउंट के लिए न्यूनतम बैलेंस 10,000 रुपये रखा गया है। यह नियम 1 अगस्त 2025 से लागू हो चुका है। ऐसे में जो ग्राहक 1 अगस्त या उसके बाद अपना खाता खोलेंगे, उनपर ये नियम प्रभावी होगा।

ICICI बैंक ने लिया यू-टर्न

ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए मेट्रो और अर्बन इलाकों में मिनिमम बैलेंस की सीमा ₹50,000 से घटाकर केवल 15,000 रुपये कर दी है। इससे पहले बैंक ने शहरी क्षेत्रों में न्यूनतम शेष राशि ₹10,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा था, जिस पर ग्राहकों ने नाराजगी जताई थी। इस कारण 13 अगस्त को बैंक ने अपना ये फैसला बदल लिया।

बैंक ने अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी नए नियम लागू किए हैं। अब अर्ध-शहरी इलाकों में न्यूनतम बैलेंस 7,500 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 2,500 रुपये तय किया गया है।

न्यूनतम बैलेंस न होने पर लगेगा जुर्माना

नए नियमों के अनुसार, यदि खाते में निर्धारित बैलेंस पूरा नहीं होता है, तो उस पर शॉर्टफॉल का 6% या ₹500 (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया जाएगा।

Diksha

Recent Post