Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

सहकारी समितियों को बढ़ावा देने के लिए आईसीए-एपी का हीफर इंटरनेशनल से एमओयू

ICA-AP और हीफर इंटरनेशनल ने नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए

Published: 17:10pm, 25 Jun 2025

किसानों के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस एशिया-पैसिफिक (ICA-AP) और हीफर इंटरनेशनल ने नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ICA-EU वित्तीय भागीदारी कार्यक्रम के दूसरे चरण के तहत हुआ है।

ICA-AP के अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि दोनों संस्थाओं का उद्देश्य एक जैसा है—ग्रामीण इलाकों के किसानों को सहकारिता के ज़रिए संसाधनों, जैसे कि अच्छी किस्म के बीज, तकनीकी जानकारी और खेती में मददगार सामग्री तक पहुंच देना।

हीफर इंटरनेशनल की एशिया कार्यक्रम प्रमुख नीना जोशी ने कहा कि संगठित किसान एक मज़बूत आवाज़ बनते हैं और उन्हें बेहतर अवसर मिलते हैं। इससे वे जलवायु-स्थिर और टिकाऊ खाद्य प्रणालियों के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इस साझेदारी का मकसद एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में किसानों की सहकारी संस्थाओं को मज़बूत बनाना है, ताकि खेती को टिकाऊ, समावेशी और जलवायु के अनुकूल बनाया जा सके। इसमें खास ध्यान महिलाओं और युवाओं को खेती और सामाजिक बदलाव के केंद्र में लाने पर है।

इस MoU के तहत एक खास मुहिम “Seeding Strength: Empowering Farmer Cooperatives” भी शुरू की गई है। यह अभियान भारत, बांग्लादेश, नेपाल और कंबोडिया के सहकारी संगठनों की कहानियां दुनिया के सामने लाएगा—जो किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, टिकाऊ खेती अपनाने और सामाजिक एकता मजबूत करने में जुटे हैं।

इस मौके पर ICA-AP, हीफर और अन्य संगठनों के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह समझौता किसानों के लिए एक नई उम्मीद की शुरुआत है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post