Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

Delhi-NCR की डेयरियों की सुधरेगी सेहत, NDDB ने तैयार किया खाका

दिल्ली-एनसीआर में दूध की खपत बहुत अधिक है। चाय-कॉफी, दही-पनीर से लेकर मिठाई बनाने तक में दूध का उपयोग किया जाता है। इस क्षेत्र में छोटे-छोटे डेयरी किसानों और बड़े ब्रांडों के संयुक्त प्रयास से दूध की मांग पूरी की जाती है।

समय-समय पर दूध की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े होते रहते हैं। NDBB ने इन्ही चिंताओं को दूर करने का खाका तैयार कर लिया है।


Published: 15:15pm, 21 Feb 2025

दिल्ली-NCR (Delhi NCR) में डेयरी (Dairy) और दूध के उप्तादों (Milk Products) की सेहत उधारने वाली है। नेशनल डेयरी डवलपमेंट बोर्ड (NDBB) ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके बाद दिल्ली-NCR के लोगों को अच्छी गुणवत्ता के दुग्ध उत्पाद (Milk Product) मिल सकेंगे। इस संबंध में दिल्ली (Delhi) में एक बड़ी मीटिंग आयोजित की गई थी, जिसमें एनडीडीबी (NDBB), केंद्रीय डेयरी और पशुपालन मंत्रालय (Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying), एनसीआरपीबी (NCRPB), कोऑपरेटिव (Cooperative), एफपीओ (FPO) और प्राइवेट डेयरियों के अधिकारी और संचालक मौजूद थे।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में दूध (Milk) की खपत बहुत अधिक है। चाय-कॉफी, दही-पनीर से लेकर मिठाई बनाने तक में दूध का उपयोग किया जाता है। इस क्षेत्र में छोटे-छोटे डेयरी किसानों और बड़े ब्रांडों के संयुक्त प्रयास से दूध की मांग पूरी की जाती है। दिल्ली-एनसीआर में हर रोज लगभग 85 से 90 लाख लीटर दूध की आवश्यकता होती है, जिसे अमूल, मदर डेयरी और हरियाणा की वीटा डेयरी जैसे प्रमुख ब्रांड पूरा करते हैं।

लेकिन समय-समय पर दूध की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े होते रहते हैं। NDBB ने इन्ही चिंताओं को दूर करने का खाका तैयार कर लिया है। एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने कहा कि प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने, दूध की गुणवत्ता तय करने, और बेहतर पशु प्रजनन, चारे और स्वास्थ्य की मदद से पशु उत्पादकता में सुधार लाने की आवश्यकता है।

डॉ. मीनेश शाह ने एनसीआर के लिए अपशिष्ट प्रबंधन (गोबर) के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने सर्कुलर डेयरी मॉडल की क्षमता पर जोर दिया, जिसमें गोबर का एक मूल्यवान संसाधन के रूप में उपयोग किया जाता है। इसके तहत बायोगैस, खाद मूल्य श्रृंखला का निर्माण होता है, जो किसानों की आय बढ़ाने, विकास को प्रोत्साहित करने और पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में मददगार है। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में हुई चर्चा एनसीआर के डेयरी क्षेत्र के लिए कार्यात्मक योजना की मजबूत नींव रखेगी।

केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में एडिशन सेक्रेटरी वर्षा जोशी ने डेयरी को आर्थिक विकास का एक प्रमुख वाहक बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर की कार्यात्मक योजना आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करेगी और उपभोक्ताओं को सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले दूध और दुग्ध उत्पादों की सप्लाई तय करेगी।

YuvaSahakar Desk

Recent Post