Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

युवाओं को रोजगार के द्वार खोल रही हरियाणा की ठेकेदार सक्षम योजना, ट्रेनिंग के बाद ऐसे मिलेगा काम

प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं को शुरुआती दौर में सरकार की ओर से वित्तीय सहायता भी जाएगी। इस योजना में ये भी स्पष्ट किया गया है कि एक साल के लिए युवा तीन लाख रुपये तक का ब्याज रहित लोन ले सकेंगे।

सैनी सरकार ने पहले चरण में 10 हजार युवाओं को ठेकेदार बनाने का लक्ष्य रखा है।


Published: 09:00am, 20 Feb 2025

हरियाणा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम ‘ठेकेदार सक्षम योजना’ है। इस योजना के तहत इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा धारक युवाओं को पहले ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद उन्हें ठेके का काम दिया जाएगा। इस योजना को लेकर युवाओं में क्रेज भी देखा जा रहा है।

पहले चरण में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

नायब सिंह सैनी की सरकार इस योजना को लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत युवाओं को विकास कार्यों के ठेके लेने के लिए ठेकेदार बनाया जाएगा। सैनी सरकार ने पहले चरण में 10 हजार युवाओं को ठेकेदार बनाने का लक्ष्य रखा है। ये युवा शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में 25 लाख रुपये तक के विकास कार्य कर सकेंगे। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए युवा लगातार आगे आ रहे हैं।

ट्रेनिंग के लिए 67 करोड़ रुपये का बजट

युवाओं को सरकार की ओर से ही दो चरणों में कुल छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। हरियाणा सरकार ने योजना के तहत युवाओं की ट्रेनिंग के लिए 67 करोड़ रुपये का बजट भी तय कर दिया है। प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं को शुरुआती दौर में सरकार की ओर से वित्तीय सहायता भी जाएगी। इस योजना में ये भी स्पष्ट किया गया है कि एक साल के लिए युवा तीन लाख रुपये तक का ब्याज रहित लोन ले सकेंगे।

श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में होगी ट्रेनिंग

बताया जा रहा है कि युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग कार्यक्रम तैयार किया है। इसमें पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई, पंचायती राज सहित कई विभागों के अधिकारी युवाओं को ट्रेनिंग देंगे और भविष्य के लिए उन्हें तैयार करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए युवा लगातार आगे आ रहे हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post